क्या कांच का टूटना बुरा माना जाता है?
कांच का टूटना नहीं मन जाता बुरा! वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कांच अचानक टूट जाए, तो यह बुरा नहीं बल्कि अच्छा संकेत माना जाता है। माना जाता है कि यह कांच किसी आने वाली मुसीबत या नकारात्मक को अपने ऊपर ले लेता है और हमारे घर और परिवार की रक्षा करता है।
क्या कांच टूटने से होता है धन लाभ?
कभी कभी, अचानक कांच टूटने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपको जल्द ही पैसे का फायदा या कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। जैसे:
- किसी काम में सफलता मिल सकती है
- कोई रुका हुआ पैसा मिलना हो सकता है
- परिवार में खुशखबरी आना
टूटा हुआ कांच घर में क्यों नहीं रखना चाहिए?
अगर कांच टूट जाए, तो उसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए, क्योंकि:
- यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है
- यह दुख दर्द और परेशानी बढ़ा सकता है
- यह चोट लगने का कारण भी बन सकता है
टूटे हुए कांच को कैसे फेंकें?
जब भी टूटा कांच फेंकें, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- कांच को हाथ से न उठाएं, चम्मच या झाड़ू का इस्तेमाल करें
- कांच को किसी मोटे कपड़े या अखबार में लपेट लें
- फिर उसे कूड़ेदान में डालें ताकि किसी को चोट न लगे और किसी का नुक्सान भी न हो
घर में कैसे शीशे (Mirror) लगाएं?
वास्तु के अनुसार, घर में शीशे लगाने के भी कुछ नियम होते हैं:
क्या न करें:
- बेडरूम में ऐसा आईना न लगाएं जिसमें सोते समय आपकी छवि दिखे वरना ये नकरात्मक ऊर्जा का कारण बनता है
- बहुत धार वाले या टूटे हुए शीशे का प्रयोग न करें चोट लग सकती है
- गोल या अजीब आकृति वाले आईने से बचें
जानिए क्या करें:
- चौकोर या अष्टकोणीय (Octagon) आईना लगाएं
- अगर शीशा हटाना संभव न हो, तो उस पर कपड़ा डाल दें
- आईना ऐसी जगह लगाएं जहाँ साफ और पॉजिटिव चीज़ें दिखें क्योकि फिर ये नकरात्मक ऊर्जा को दूर करता है
क्या सीख मिली? (निष्कर्ष)
- घर में कांच का टूटना कोई डरने वाली बात नहीं है हो सकता है ये कोई खुशखबरी हो
- यह मुसीबत टालने और अच्छे समय का संकेत हो सकता है
- लेकिन टूटा हुआ कांच घर में रखा नहीं जाना चाहिए
- शीशे को सही तरीके से इस्तेमाल करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है
एक ज़रूरी बात जो न भूले
यह जानकारी परंपरा और मान्यताओं पर आधारित है। इसे एक सुझाव की तरह लें। हमेशा अपने विवेक और समझदारी से काम लें।
याद रखें:
“टूटा कांच अगर हटा दें समय पर, तो न आए घर में कोई संकट या डर!”