साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अगस्त 2025 : मिलेगा धन का विशेष लाभ, कई लोगों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह

अगस्त का दूसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर शनि के साथ विष योग बनाएंगे, जो सामान्यतः अशुभ माना जाता है। लेकिन इस बार मंगल की दृष्टि के कारण इसके नकारात्मक प्रभाव में कमी आएगी और एक शुभ धन योग बनेगा। इसका विशेष लाभ वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों को होगा। इन्हें करियर, कारोबार और धन के नए अवसर मिलेंगे और परिवार में सुख-शांति रहेगी। कर्क, कन्या और मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा।

मेष राशिआर्थिक मजबूती और अच्छे समाचार के योग

सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां और मानसिक दबाव रह सकता है। अचानक आई चुनौतियां आपको चिड़चिड़ा बना सकती हैं, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कठोर शब्द रिश्तों में दरार ला सकते हैं।
मध्य सप्ताह में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश, सट्टा या लॉटरी से लाभ संभव है। कारोबार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से वापस आ सकता है। संपत्ति विवाद भी आपसी सहमति से सुलझ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।
सप्ताह के अंत में उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में हल्की नोकझोंक के बावजूद संबंध अच्छे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा | अंक: 1

वृषभ राशिकाम में सफलता और परिजनों का सहयोग

आपके काम योजना के अनुसार समय पर पूरे होंगे, जिससे ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। लंबे समय से व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो अब यह पूरी हो सकती है।
परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों में थोड़ा खटास आ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, विशेषकर साझेदारी के मामलों में। जोखिम भरे निवेश और सट्टे से बचें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | अंक: 5

मिथुन राशिमेहनत से मिलेगा फल

यह सप्ताह अवसर लेकर आएगा, लेकिन इन्हें पाने के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में नए काम के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें स्वीकार करना लाभकारी रहेगा।
मध्य सप्ताह में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर की मरम्मत या किसी आवश्यक वस्तु पर खर्च बढ़ सकता है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है।
सप्ताह के अंत में यात्रा का योग है, जो लाभदायक होगी। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे | अंक: 15

कर्क राशिजल्दबाजी से बचें

जल्दी लाभ के लालच में बड़े नुकसान से बचें। किसी ऐसे वादे से दूर रहें जिसे निभाना कठिन हो। संपत्ति की खरीद-बिक्री में जल्दबाजी न करें और दबाव में आकर कोई फैसला न लें।
करियर या कारोबार से जुड़े बड़े फैसले अभी टालें। विदेश में नौकरी या व्यापार करने वालों को इंतजार करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह का दूसरा हिस्सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी | अंक: 10

सिंह राशिभाग्य का साथ और लाभ के अवसर

भाग्य आपका साथ देगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। भूमि या भवन से जुड़े सौदे में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर संभव है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।
मध्य सप्ताह में परिवार के साथ लंबी यात्रा होगी। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। अंत में खानपान पर ध्यान दें, वरना स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा | अंक: 2

कन्या राशिगुप्त शत्रुओं से सावधान

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें, वरना छवि प्रभावित हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
यात्राएं थकाऊ और कम लाभदायक होंगी। मध्य सप्ताह में अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
अंत में रिश्तों और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी | अंक: 4

तुला राशिमेहनत से मिलेगा परिणाम

सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन धैर्य रखने पर सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी होगी। फंसा धन निकालने में समय लग सकता है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी।
नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, सेहत और सामान का ध्यान रखें।
राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद पाने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा | अंक: 8

वृश्चिक राशिखर्च पर नियंत्रण रखें

सप्ताह की शुरुआत में कर्ज, रोग और शत्रुओं से सावधान रहें। घर की मरम्मत या विलासिता पर अधिक खर्च हो सकता है।
कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। यात्रा थकाऊ और कम लाभदायक रहेगी।
पार्टनरशिप में आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और परिवार से विवाह की सहमति मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल | अंक: 12

धनु राशिआर्थिक स्थिति मजबूत

यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। करियर या कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेगा। परिवार में किसी की उपलब्धि से माहौल खुशहाल होगा।
व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा और विस्तार की योजना सफल होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
अंत में अपनी योजनाओं को समय से पहले न बताएं। भूमि या भवन खरीदने से पहले कागजात जांच लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग: पीला | अंक: 3

मकर राशिमिलाजुला समय

सप्ताह की शुरुआत शानदार होगी और अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है।
दूसरे भाग में नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक विवाद से बचें। करियर बदलने में जल्दबाजी न करें।
प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता रखें और गलतफहमियां दूर करें।
भाग्यशाली रंग: नीला | अंक: 9

कुंभ राशिप्रभावशाली लोगों का सहयोग

सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्त रहेंगे। शुरुआती दिनों में करियर और कारोबार में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन अंत में स्थितियां सुधरेंगी।
व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी होगी। सरकारी या कानूनी बाधाएं दूर होंगी।
अंत में गाड़ी जैसी लग्जरी वस्तु खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन खर्च ज्यादा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: काला | अंक: 7

मीन राशिजोखिम भरे निवेश से बचें

सप्ताह की शुरुआत में जल्दबाजी से बचें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। व्यापारियों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
अंत में वाणी और खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और परिवार के साथ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद | अंक: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *