प्रिय बच्चों, इस हफ्ते का हेल्थ राशिफल बताता है कि आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। ज्योतिषीजी ने सभी 12 राशियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी बातें बताई हैं। चलिए जानते हैं, इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा।
मेष (Aries)
इस हफ्ते आपको अपनी सेहत सबसे पहले रखनी चाहिए।
शरीर और दिमाग को आराम दें ज्यादा जोर न डाले।
पौष्टिक खाना और हल्की कसरत आपके लिए बेहत जरूरी है।
वृषभ (Taurus)
खान पान का संतुलन बनाए रखें।
नियमित व्यायाम करें।
अधिक थकान से बचें और समय पर सोएं जिससे आप बीमार न हो जाये।
मिथुन (Gemini)
वे काम करें जिनसे आपको खुशी मिलती है।
योग, ध्यान और गाना सुनना आपको सुकून देगा।
मन को हल्का रखना सबसे बड़ा इलाज है।
कर्क (Cancer)
आराम करना आपके लिए ज़रूरी है।
हेल्दी खाना और योग करें।
ध्यान लगाने से दिमाग शांत रहेगा।
सिंह (Leo)
रोज़ व्यायाम करने से ऊर्जा बढ़ेगी।
पढ़ाई या काम के बीच थोड़ा आराम भी करें।
अच्छी नींद लेना मत भूलें, ये सप्ताह आपके लिए अच्छा जाने वाला है।
कन्या (Virgo)
शरीर की आवाज़ सुनें और खुद का ध्यान रखें।
संतुलित जीवन जिएं।
आपकी सेहत आपकी असली ताकत है इससे ख़राब न होने दे।
तुला (Libra)
इस हफ्ते सेहत पर खास ध्यान दें।
नींद पूरी करें और आराम करें।
छोटी सी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आहार में संतुलन रखें।
पर्याप्त पानी पिएं।
अच्छी नींद लें और आराम करें।
धनु (Sagittarius)
पौष्टिक खाना खाएं और शरीर को ताकत दें।
ज़्यादा काम से खुद को थकाएं नहीं।
बीच बीच में आराम ज़रूरी है।
मकर (Capricorn)
काम से ब्रेक लेकर अपनी पसंद की चीज़ें करें।
ध्यान और आत्मचिंतन करें।
मन को शांत रखना सेहत के लिए अच्छा है।
कुंभ (Aquarius)
व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
तनाव से दूर रहें।
शरीर और मन दोनों का ख्याल रखें।
मीन (Pisces)
सेहत को प्राथमिकता दें।
योग और ध्यान करें।
शरीर और दिमाग का संतुलन बनाए रखें।
निष्कर्ष
बच्चों, इस हफ्ते सभी राशियों के लिए संदेश यही है कि स्वस्थ शरीर और शांत मन सबसे बड़ी दौलत है। इसलिए हेल्दी खाना खाएं, व्यायाम करें और ज्यादा तनाव न लें।