विटामिन B17: एक खास विटामिन, जो कुछ फलों में ही मिलता है!

विटामिन B17 क्या होता है?

विटामिन B17 को एक और नाम से जाना जाता है – एमिग्डालिन (Amygdalin)
कुछ लोग मानते हैं कि इस विटामिन में एंटी कैंसर गुण हो सकते हैं, यानी यह कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में बहुत मदद कर सकता है।

लेकिन ध्यान दें: अभी तक वैज्ञानिकों ने इस बात को पूरी तरह साबित नहीं किया है। इसलिए इसे लेने से पहले डॉक्टर से पूछना बहुत ज़रूरी है ताकि आपको कोई तकलीफ न हो।

कौन कौन से फलों में मिलता है विटामिन B17?

नीचे दिए गए फल और उनके बीज विटामिन B17 से भरपूर होते हैं:

1. खुबानी (Apricot)

  • खुबानी के बीज में विटामिन B17 सबसे ज़्यादा पाया जाता है।
  • यह इसका सबसे रिच सोर्स माना जाता है।

2. बादाम (Almonds)

  • कड़वे बादाम में एमिग्डालिन की मात्रा ज्यादा होती है।
  • मीठे बादाम में यह कम होता है।

ध्यान दें: कड़वे बादाम ज़्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए इसे सावधानी से लेना चाहिए और अपनी सिमा में खाने चाहिए।

3. सेब (Apple)

  • हम सब सेब खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं?
  • सेब के बीजों में भी विटामिन B17 पाया जाता है।

मगर बीज ज़्यादा खाना ठीक नहीं है, क्योंकि इनमें थोड़ा ज़हर भी हो सकता है।

4. आड़ू (Peach)

  • आड़ू भी B17 से भरपूर फल है।
  • इसके बीज और गुठली में एमिग्डालिन पाया जाता है।

5. बेर (Plum / Jujube)

  • छोटे दिखने वाले बेर में भी यह खास विटामिन होता है।
  • इसका उपयोग पुराने समय में दवाइयों के लिए भी किया जाता था।

क्या विटामिन B17 की गोलियाँ लेनी चाहिए?

कुछ जगहों पर इस विटामिन की गोलियाँ भी मिलती हैं, जिन्हें कुछ लोग कैंसर की दवा के रूप में लेते हैं।
लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि बिना सलाह के इन्हें खाना हानिकारक हो सकता है इस लिए बिना डॉक्टर की सलाह के यह लेना खतरनाक हो सकता है।

जरूरी सावधानी

  • कोई भी सप्लीमेंट या गोली लेने से पहले डॉक्टर से ज़रूर पूछें क्योकि वह नुक्सान पंहुचा सकती है।
  • कड़वे बीजों या फलों को ज्यादा मात्रा में खाना सही नहीं है।
  • बच्चों और बुजुर्गों को इसे बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल न दें।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी सिर्फ शिक्षा और सामान्य जानकारी के लिए है।
अगर आप अपनी डाइट या दवाइयों में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत जरुरी है।

याद रखें:

“प्राकृतिक चीज़ें फायदेमंद होती हैं, लेकिन सही जानकारी और सही मात्रा में ही !”

क्या आप इन फलों को रोज खाते हैं?

नीचे कमेंट में बताइए – कौन सा फल आपको सबसे ज़्यादा पसंद है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *