जुड़वां केला: घर में लाता है धन, सुख और सौभाग्य

दोस्तों, हम रोज़ाना कई तरह के फल खाते हैं। लेकिन कुछ फल बहुत खास होते हैं।
ऐसा ही एक फल है जुड़वां केला। यह सामान्य केला नहीं होता, बल्कि इसे विष्णु लक्ष्मी केला कहा जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, यह फल घर में बरकत, संतान सुख और सौभाग्य लाता है। आ
इए जानें इसके रहस्य और फायदे।

विष्णु लक्ष्मी जुड़वां केला पहचान क्या है

कभी-कभी केले के पौधे पर दो केले आपस में जुड़े हुए निकल आते हैं।
यह तब होता है जब रात में फूल पर ओस की बूंदें गिरती हैं और खास ग्रह नक्षत्र का योग बनता है।
ऐसे ही केले को विष्णु लक्ष्मी केला कहते हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है और घर में लाने से सुख समृद्धि आती है।
इस लिए इस केले की पूजा करनी चाहिए।

घर लाने और पूजा करने का तरीका

अगर आपको बाजार में जुड़वां केला दिखे, तो इसे घर लाकर पूजा करना चाहिए। पूजा करने की विधि इस प्रकार है:

  • पहले इसे पीले कपड़े पर रखें।
  • स्नान करके साफ सुथरे होकर पूजा करें।
  • एक केले पर सिंदूर से भगवान विष्णु का स्वरूप बनाएं।
  • दूसरे केले पर लक्ष्मी जी का स्वरूप बनाएं।
  • फिर दोनों को धूप दीप दिखाकर पूजन करें और आरती उतारे।

धन और संपत्ति से जुड़ा उपाय जो की जुड़वां केला से हो सकता है

पूजा के बाद इन केलों को घर या दुकान में वहां रखें जहां पैसे या गहने रखे जाते हैं।
इसे 24 घंटे तक वहीं रहने दें। उसके बाद इसे परिवार में प्रसाद के रूप में बांट दें।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन और खुशियों की कमी नहीं होती और बरकत हमेशा बनी रहती है।

संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है

जिन दंपतियों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा, उनके लिए भी यह केला बहुत लाभकारी माना गया है।
सही विधि से पूजा करके अगर इसे ग्रहण किया जाए तो संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है।
लोग मानते हैं कि इससे पुत्र रत्न का आशीर्वाद भी मिल सकता है इस लिए कहते है ये केला संतान के सुख का आशीर्वाद देता है।

पनौती और कंगाली दूर करने का उपाय है ये केला

अगर घर में बार बार धन हानि हो रही हो या काम बिगड़ रहा हो,
तो इस केले का छिलका घर की मिट्टी या गमले में डाल दें।
साथ ही, केले के डंठल को पीले कपड़े में चावल, सुपारी और सिक्के रखकर पोटली बनाएं और पूजा स्थान या तिजोरी में रखें।
इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

क्यों है खास यह जुड़वां केला?

कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का मिलन किसी चीज़ में दिखे, तो उसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

जुड़वां केले में यही संकेत छुपा होता है। इसे घर लाने से धन, सुख और सौभाग्य के दरवाजे खुल जाते है।

निष्कर्ष

जुड़वां केला केवल फल नहीं, बल्कि एक शुभ संकेत है। इसे पूजा और सही विधि से घर लाने पर धन,
संतान सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। इसलिए अगली बार जब भी आपको ऐसा खास केला दिखे,
तो उसे जरूर घर लाएं और पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *