ICMR की रिपोर्ट: भारतीय महिलाओं में सबसे आम हैं ये 2 कैंसर

भारत में कैंसर (Cancer) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) और टाटा मेमोरियल सेंटर की रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया कि महिलाओं और पुरुषों में कौन कौन से कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं।

महिलाओं में सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर?

स्टडी के अनुसार, भारतीय महिलाओं में ये दो कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं:

  1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)
  2. सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)

ब्रेस्ट कैंसर बड़े शहरों में ज़्यादा पाया जाता है।
सर्वाइकल कैंसर खासकर गांव और ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा देखा गया है।

पुरुषों में कौन सा कैंसर आम है?

रिपोर्ट बताती है कि भारतीय पुरुषों में ये कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं:

  1. ओरल कैंसर (Oral Cancer) – ज़्यादातर तंबाकू, गुटखा और पान मसाला खाने से।
  2. लंग कैंसर (Lung Cancer) – सिगरेट, गुटका और प्रदूषण इसकी बड़ी वजह है।

अलग अलग जगहों पर अलग कैंसर

यह स्टडी दिखाती है कि देश के अलग अलग हिस्सों में कैंसर अलग अलग तरह से देखा गया है:

  • पूर्वोत्तर भारत – पेट और खाने की नली (Esophagus) का कैंसर ज़्यादा।
  • शहरी क्षेत्र (Delhi, Bengaluru, Hyderabad) – ब्रेस्ट और ओरल कैंसर के मामले ज़्यादा।
  • ग्रामीण क्षेत्र – महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ज़्यादा पाया गया।

आंकड़े क्या कहते हैं?

  • साल 2024 में भारत में लगभग 6 लाख नए कैंसर केस आये थे ।
  • 2023 में यह संख्या लगभग 9 लाख थी।
    इसका मतलब है कि हर साल कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं।

कैंसर के लक्षण पहचानें

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

  • ब्रेस्ट का साइज या शेप बदलने लगती है
  • ब्रेस्ट में गांठ बन जाना
  • निप्पल से डिसचार्ज आना
  • थकान, कमजोरी और वजन कम होना

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

  • योनि से खून आना (ब्लीडिंग)
  • पेशाब करते समय दर्द
  • कमर और पेल्विक एरिया में दर्द
  • थकान और पैरों में सूजन

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है:

  • 80% सर्वाइकल कैंसर को HPV वैक्सीन और नियमित जांच से रोका जा सकता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती जांच सेल्फ एक्ज़ामिनेशन और मैमोग्राफी से की जा सकती है।
  • समय पर इलाज और जागरूकता से इन कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है।

बचाव के आसान उपाय

  • धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें
  • हेल्दी डाइट लें और व्यायाम करें
  • महिलाओं को नियमित हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए
  • HPV वैक्सीन लगवाना न भूलें ये कैंसर को रोकने में बहुत मदद करता है

नतीजा

ICMR की रिपोर्ट हमें चेतावनी देती है। अगर समय पर जांच और सही इलाज हो, तो ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर से जान बचाई जा सकती है। जागरूकता और समय पर कदम उठाना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *