वॉक करते हैं? तो जानिए ये ज़रूरी नियम वरना होगा ज़ीरो फायदा!

क्या आपको सुबह या शाम टहलना (वॉक करना) पसंद है? बहुत अच्छा! लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर वॉक करते समय कुछ ज़रूरी नियम न माने जाएं, तो उसका फायदा आपकी सेहत को नहीं मिलता?

चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि वॉक (टहलना) करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप फिट और एक्टिव रह सकें!

1. वॉक का समय एक जैसा रखें

हर दिन अलग अलग समय पर वॉक करना ठीक नहीं है।

सुबह वॉक करें तो दिन भर एनर्जी बनी रहती है।
शाम को वॉक करें तो थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है।

कोशिश करें कि हर दिन एक ही समय पर वॉक करें — जैसे रोज़ सुबह 7 बजे या शाम 6 बजे तक वॉक करले

2. वॉक करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करें

कुछ लोग चलते चलते मोबाइल में वीडियो या चैटिंग करते हैं। ये बहुत गलत आदत है।

ऐसा करने से आपका ध्यान भटकता है।
और आप ठीक से वॉक भी नहीं कर पाते।
मोबाइल को जेब में रखें और वॉक पर ध्यान दें।

3. सीधा और सही पोस्चर में चलें

अगर आप झुक कर या ढीले ढाले ढंग से चलते हैं तो शरीर को कोई फायदा नहीं होगा और साथ में आपका शरीर
भी झुकने लगेगा समय के साथ।
कंधे सीधे रखें
हाथों को सही तरीके से हिलाएं
कमर सीधी रखें

सही पोस्चर से ही वॉक असरदार होती है और आपको अच्छा भी दिखाती है।

4. अच्छे जूते पहनना ज़रूरी है

अगर आप रोज वॉक करना चाहते हैं तो अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें।

खराब या स्लीपर पहन कर चलने से पैरों में दर्द हो सकता है।
अच्छे जूते चलने में आराम देते हैं और पैर को भी सुरक्षित रहते हैं।

चलने के लिए सही जूते चुनें!

5. बहुत तेज़ या बहुत धीमा चलें

कुछ लोग बहुत तेजी से चलते हैं तो कुछ बहुत धीरे।

दोनों ही तरीके ठीक नहीं हैं।
वॉक एक मध्यम रफ्तार यानी ब्रिस्क वॉक से करें ताकि आपका शरीर फिट रहे।

ऐसा चलने से शरीर जल्दी फिट होता है और वजन भी कम होता है।

6. पानी ज़रूर पिएं
अगर वॉक करते समय आपको प्यास लगे तो रुककर थोड़ा पानी पी लें क्युकी यह आपके शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है

पानी बिल्कुल न पीना सही नहीं है।
शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है और ध्यान रखे बहुत सारा पानी इकठा न पिए।

प्यास लगने पर थोड़ा पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

नोट (Disclaimer)

यह लेख सिर्फ जानकारी देने के लिए है। अगर आप कोई बीमारी से परेशान हैं या डाइट/एक्सरसाइज शुरू करना चाहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ही ज्यादा जरुरी है।

निष्कर्ष (Conclusion)

वॉक करना बहुत अच्छा है, लेकिन सही तरीके से करना और नियमों का पालन करना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो जल्दी ही आपकी सेहत बेहतर हो जाएगी अगर आप वजन कम करना चाहते ह तोह वो भी बहुत जल्दी हो जाता है।

तो चलिए! अच्छे जूते पहनिए, मोबाइल जेब में रखिए, और सीधे चलिएफिट रहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *