Qualcomm ने पिछले महीने Snapdragon 8 Elite Gen 5 लॉन्च किया था, और अब कंपनी अगली जनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5 तैयार कर रही है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, यह नया SoC TSMC के एडवांस्ड N3p प्रोसेस पर बना होगा और इसमें Qualcomm का Oryon CPU मिलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर होगा — दो कोर 3.8GHz और छह कोर 3.32GHz पर काम करेंगे। साथ ही इसमें Adreno 840 GPU दिए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, इसका CPU और GPU डिजाइन Elite Gen 5 जैसा ही होगा, हालांकि कॉस्ट कम करने के लिए GPU यूनिट्स की संख्या घटाई जा सकती है। फिर भी, GPU की क्लॉक स्पीड 1.2GHz रहने की संभावना है।
लीक हुए बेंचमार्क स्कोर के मुताबिक, Snapdragon 8 Gen 5 शानदार परफॉर्मेंस देगा — AnTuTu स्कोर 3.3 मिलियन से अधिक, जबकि Geekbench 6 पर लगभग 3,000 (सिंगल-कोर) और 10,000 (मल्टी-कोर) स्कोर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह GFXBench Aztec Ruins (1440p) टेस्ट में 100fps से ज्यादा फ्रेम रेट हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें – Microsoft Azure आउटेज सुलझा: जानें कैसे हुआ समस्या का समाधान
यह भी पढ़ें – Google ने शुरू किया Gemini Home Assistant अर्ली एक्सेस रोलआउट
हालांकि Qualcomm ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि iQOO, Vivo, Meizu और Motorola के आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स में यह चिपसेट देखने को मिलेगा।