सावन में घर पर करें भगवान शिव की भक्ति

सावन खत्म होगा – 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन के दिन)
खास बात – शिव भक्ति से मिलती है शांति, सुख और आशीर्वाद

सावन में क्यों करनी चाहिए शिव भक्ति?

सावन महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में लोग मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करते हैं।
अगर आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर भी शिव जी की भक्ति कर सकते हैं। तोह जानिए ये 5 आसान तरीके जिससे आप घर पर ही शिव भक्ति कर सकते है

1) विधि विधान से करें शिवलिंग का अभिषेक

  • शिवलिंग शिव जी का निराकार स्वरूप माना जाता है
  • रोज शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, पंचामृत चढ़ाएं
  • जल – शुद्धता और शांति प्रदान करता है
  • दूध – स्वभाव में करुणा लाता है
  • शहद – जीवन में मिठास लाता है
  • बिल्वपत्र – शिव जी को सबसे प्रिय (सभी इच्छाएं पूरी होती हैं)
  • धतूरा, भांग और आंकड़े के फूल – नकारात्मक ऊर्जा और विचार दूर करते हैं
  • पूजा के समय नमः शिवाय” मंत्र का जप करना चाहिए
  • अगर साधन कम हैं तो सिर्फ जल अर्पण भी कर सकते हैं ये भी अच्छा माना जाता हैं

2) महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

मंत्र –ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

  • यह मंत्र ऋषि मार्कंडेय ने बनाया था
  • इसे 108 बार रुद्राक्ष माला से जपें
  • सभी परेशानियां और बाधाएं दूर होती हैं
  • शिव जी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं

3) व्रत उपवास करें

  • सावन में कई भक्त रोज या सोमवार को व्रत करते हैं
  • व्रत में अनाज नहीं खाते सिर्फ फल, दूध या जल ग्रहण करते हैं
  • श्रद्धा से किया गया व्रत मोक्ष और शिव जी की कृपा देता है

4) ध्यान करें

  • भगवान शिव आदि योगी हैं – ध्यान के गुरु
  • शिवलिंग के पास दीपक जलाएं
  • शिव जी का नाम लेते हुए ध्यान करें
  • चाहें तो ध्यान के साथ मंत्र जप भी कर सकते हैं

5) शास्त्र पढ़ें और सत्संग करें

  • शिव पुराण, शिव सहस्रनाम पढ़ें
  • शिव कथाएं सुनें और सत्संग में जाएं
  • शास्त्र पढ़ने से शिव जी की महिमा और गहराई समझ में आती है
  • शास्त्रों में लिखा है – एक क्षण भी शिव जी का स्मरण करने से मोक्ष मिलता है

निष्कर्ष
सावन का महीना भगवान शिव को याद करने और उनकी कृपा पाने का खास समय है। मंदिर जाएं या न जाएं, इन 5 आसान तरीकों से आप घर पर ही शिव जी की भक्ति कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *