आज का सरल राशिफल-(मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए)

मकर राशि (Capricorn) – सोच समझकर कदम बढ़ाएं

जोखिम से दूर रहें

आज आपको जोखिम वाले कामों से बचना चाहिए। अगर कोई नया बड़ा काम सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा।

नौकरी बदलने का विचार टालें

अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। जल्दबाज़ी करना अभी सही नहीं होगा ।

भाई बहनों से नोकझोंक

घर में भाई बहनों में तकरार हो सकती है। इसलिए आपको शांति और समझदारी से बात करनी होगी।

वाणी पर नियंत्रण रखें

आज किसी से बात करते समय मीठा बोलें और गुस्से से बचें। आपकी बाते किसी को बुरी भी लग सकती है।

माताजी की सलाह पर ध्यान दें

अगर मम्मी कुछ कहती हैं, तो उसे ध्यान से सुनें और मानें, वो आपके भले के लिए होंगी।

नया वाहन खरीदने का योग

अगर आप नया स्कूटर या कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो मकर राशि वालो के लिए दिन अच्छा है।

 

कुंभ राशि (Aquarius) – सेहत और सावधानी का दिन

सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है

आज आप थोड़ा बीमार महसूस कर सकते हैं। इसलिए तला भुना खाना खाने से बचें।

किसी को बाहर नौकरी लग सकती है

घर का कोई सदस्य दूसरे शहर में नौकरी के लिए जा सकता है।

दोस्तों के साथ मस्ती

आप आज अपने दोस्तों के साथ खुशियाँ बांट सकते हैं और आज कुंभ राशि वाले मज़ेदार समय बिताएंगे।

मौसमी बीमारी से सतर्क रहें

जैसे सर्दी खांसी या बुखार – हल्के लक्षणों को नजरअंदाज ना करें नहीं तोह मुश्किलों का सामना करने को पढ़ सकता है

पार्टनरशिप से बचें

अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आज किसी के साथ साझेदारी (पार्टनरशिप) ना करें।

यात्रा में वाहन संभालकर चलाएं

अगर आप कहीं बहार जा रहे हैं, तो गाड़ी ध्यान से चलाएं, छोटे एक्सीडेंट से बच सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) – थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन संभल जाएगा

बड़ी ज़िम्मेदारी मिलेगी

आज आपको ऑफिस या स्कूल में कोई बड़ा काम दिया जा सकता है। आपको पूरी मेहनत से उसे पूरा करना होगा वरना आगे जाकर परेशानियों में उलझ सकते हो।

जीवनसाथी का साथ मिलेगा

अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज आपको पति या पत्नी का पूरा साथ मिलेगा, जो आपको मजबूत बनाये रखने में मदद करेगा।

लोन मिलने के संकेत

अगर आपने बैंक से लोन मांगा था, तो आज उसका अच्छा जवाब भी मिल सकता है

सोच को सकारात्मक रखें

चाहे जैसी भी परिस्थिति हो, अच्छा सोचें, सब कुछ ठीक हो जाएगा कोई दिकत नहीं है।

परिवार में तनाव हो सकता है

घर के रिश्तों में थोड़ा तनाव या उलझन हो सकती है। शांति बनाए रखें।

अंत में…

हर दिन हमें कुछ सिखाता है।
आज अगर आप शांति, सोच और समझदारी से काम लेंगे, तो आपका भी दिन अच्छा होगा!
अगर यह राशिफल पसंद आया हो तो शेयर करें और नीचे कमेंट में अपनी राशि जरूर लिख कर जाये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *