सुबह शरीर क्यों देता है संकेत?
हमारा शरीर हमें सेहत की परेशानी पहले से बताने की कोशिश करता है। खासकर सुबह के समय, किडनी से जुड़ी समस्याओं के कुछ संकेत साफ नजर आते हैं। अगर हम इन संकेतों को अनदेखा कर दें तो किडनी की दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है।
1. चेहरे पर सूजन आना
सुबह उठते ही अगर चेहरा, खासकर आंखों के पास सूजा हुआ लगे, तो यह किडनी की परेशानी हो सकती है।
किडनी का काम है शरीर से नमक और पानी बाहर निकालना।
जब किडनी कमजोर हो जाती है, तो पानी और नमक शरीर में रुक जाता है।
इसी कारण चेहरे पर सूजन आ जाती है।
2. यूरिन में झाग होना
सुबह का पहला यूरिन देखें। अगर उसमें बहुत झाग बने और वह जल्दी न जाए, तो ध्यान देना चाहिए।
यह इस बात का संकेत है कि यूरिन में प्रोटीन ज्यादा निकल रहा है।
हेल्दी किडनी प्रोटीन को शरीर में ही रखती है और केवल गंदगी बाहर निकालती है।
लेकिन किडनी डैमेज होने पर प्रोटीन भी यूरिन में चला जाता है।
3. मुंह से बदबू आना
सुबह उठने पर अगर मुंह से तेज बदबू आती है और ब्रश करने पर भी न जाए, तो यह किडनी की समस्या का संकेत है।
जब किडनी खून साफ नहीं कर पाती, तो उसमें यूरिया बढ़ जाता है।
यह यूरिया टूटकर अमोनिया गैस बनाता है।
इस कारण सांसों से अमोनिया जैसी बदबू आती है।
4. त्वचा का रूखापन हो जाना
सुबह उठते ही अगर त्वचा रूखी लगे और खुजली हो, तो यह भी किडनी की परेशानी का इशारा है।
किडनी शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती है।
जब किडनी खराब होती है, तो फॉस्फोरस ज्यादा बढ़ जाता है।
इससे त्वचा में खुजली, जलन और रूखापन आने लगता है तो ये किडनी डैमेज का कारण हो सकता है
क्या करें?
- इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें क्योकि ये आगे जाकर बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।
- अगर बार बार ऐसा हो, तो डॉक्टर से जरूर जांच करवाएं।
- सही समय पर पहचान से किडनी को और ज्यादा खराब होने से बचाया जा सकता है अगर सही समय पर इलाज न किया जाये तो इसके बाद आपको किडनी ट्रांसप्लांट करनी पढ़ सकती है जो की बहुत मेहेंगी होती है।
निष्कर्ष
किडनी हमारे शरीर की सफाई करती है। अगर सुबह सुबह चेहरे पर सूजन, यूरिन में झाग, मुंह से बदबू और त्वचा में खुजली जैसे संकेत मिलें, तो सावधान रहना जरूरी है। समय पर ध्यान देने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है।