आलू का पराठा: सेहत और ऑफिस दोनों बिगाड़ सकता है

नाश्ते में आलू का पराठा बहुत लोगों की पसंद होता है। गर्मागर्म पराठा खाने का मज़ा ही अलग है। हफ्ते में 1-2 बार खाना तो ठीक है, लेकिन अगर आप इसे रोज़ाना खाते हैं तो यह आपके शरीर और ऑफिस के काम दोनों को तकलीफ दे सकता है।

डाइटिशियन कहते हैं कि सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिससे हमें दिनभर ताकत और ताज़गी मिले। लेकिन पराठा खाने से हमें भारीपन और आलस महसूस होता है।

एक आलू पराठे में कितनी कैलोरी होती है?

  • एक आलू का पराठा लगभग 170 से 250 कैलोरी का होता है।
  • अगर पराठा बड़ा है और ज़्यादा तेल,घी में बना है तो कैलोरी और भी बढ़ सकती है।
  • पंजाबी स्टाइल पराठा खाने पर 200-250 कैलोरी तक जा सकती है और फिर ये मोटापा कर सकता है।

रोज़ाना आलू का पराठा खाने के नुकसान

1. थकान और सुस्ती बढ़ती है

सुबह पराठा खाने के बाद दिनभर नींद, आलस और भारीपन महसूस हो सकता है।
क्योंकि पराठा पचने में समय लेता है और इससे एनर्जी भी कम हो जाती है इसी वजह से आलास बढ़ जाता है।

2. पाचन की समस्या बढ़ सकती है

अगर आप रोज़ पराठा खाते हैं तो गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
खासकर भरवा आलू पराठा देर से पचता है और पेट को परेशान करता है और पाचन में समस्या हो सकती है।

3. वजन बढ़ना

पराठा सेंकने में तेल और घी का इस्तेमाल करते है।
इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और वजन तेजी से बढ़ सकता है।

4. हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा

रोज़ पराठा खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
यह दिल की सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है और दिल के बीमारी के खतरे भी बढ़ जाते है।

5. ब्लड शुगर इंबैलेंस

आलू + आटा + तेल = ये तीनों मिलकर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।
इसलिए शुगर के मरीजों को आलू पराठा रोज़ खाने से बचना चाहिए।

तो क्या करें?

  • अगर पराठे खाने ही है तो, हफ्ते में 1-2 बार ही पराठा खाएँ।
  • रोज़ नाश्ते में हल्का और हेल्दी खाना लें, जैसे – पोहा, दलिया, उपमा या फ्रूट जैसी चीज़ो का सेवन करें।
  • अगर पराठा खाना ही है तो कम तेल और छोटे साइज का पराठा बनाएं।

निष्कर्ष

आलू का पराठा स्वादिष्ट है लेकिन इसे रोज़ाना खाने से सेहत बिगड़ सकती है।
थकान, मोटापा, शुगर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए पराठा कभी कभी खाएँ, रोज़ नहीं नहीं तो आपको भी बीमारिया लग सकती है

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी डाइट को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें और अपनी समस्या भी बताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *