Meta को Reality Labs से बड़ा नुकसान, $4.4 बिलियन घाटे ने बढ़ाई चिंता

Meta ने अपनी Q3 2025 अर्निंग्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी ने कुल $56 बिलियन (लगभग ₹4.9 लाख करोड़) का राजस्व दर्ज किया — जो पिछले साल की तुलना में 26% की बढ़त दर्शाता है। लेकिन इसके बावजूद, Reality Labs डिवीजन — जो Quest VR हेडसेट्स और Ray-Ban/Oakley AI Glasses बनाता है — को $4.4 बिलियन (लगभग ₹39,000 करोड़) का भारी नुकसान हुआ।

हालांकि बिक्री में 74% की वार्षिक बढ़त (कुल $470 मिलियन) दर्ज की गई, फिर भी यह डिवीजन लगातार घाटे में चल रहा है। 2020 के अंत से अब तक Reality Labs को करीब $70 बिलियन (₹6.2 लाख करोड़) का नुकसान हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका मुख्य कारण AR और VR तकनीकों के उच्च विकास खर्च हैं।

 

यह भी पढ़ें – Google ने शुरू किया Gemini Home Assistant अर्ली एक्सेस रोलआउट

CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि AI Glasses की बिक्री मजबूत रही, लेकिन ज्यादा नुकसान Quest हेडसेट्स के डेवलपमेंट और हॉलिडे सीजन से पहले इन्वेंट्री तैयार करने के चलते हुआ। वहीं CFO सुसान ली ने संकेत दिया कि Q4 में Reality Labs का राजस्व घट सकता है, क्योंकि इस साल कोई नया हेडसेट लॉन्च नहीं हुआ, जबकि पिछले साल Quest 3S रिलीज़ किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *