मंगल बुध की युति 2025: इन 3 राशियों को आ सकती हैं करियर और निजी जीवन में परेशानियाँ

मंगल बुध की युति 2025

28 जुलाई 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और बुध ग्रह पहले से ही कर्क राशि में हैं। ज्योतिष के अनुसार, मंगल और बुध जब साथ आते हैं तो उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकता है। मंगल हमें हिम्मत और जोश देता है, जबकि बुध सोचने, बोलने और समझने की शक्ति देता है। लेकिन जब ये दोनों साथ आते हैं और उनमें दोस्ती नहीं होती, तो कुछ लोगों को मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस बार मिथुन, तुला, और धनु राशि वाले लोगों को इस बदलाव का ज़्यादा असर झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि: 

इस समय आपके पढ़ाई, नौकरी और करियर में कुछ कठिनाइया हो सकती है। मन थोड़ा कच्चा रह सकता है और आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है। किसी अपने से झगड़ा हो सकता है, इसलिए बोलते समय ध्यान रखें। सेहत और पैसों से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। व्यापार करने वालों को सोच समझकर फैसले लेने होंगे वरना आगे दिकतो का सामना कर सकता हैं।

तुला राशि:

अचानक कोई नई परेशानी आ सकती है। अगर आप किसी के साथ मिलकर व्यापार करते हैं, तो पैसे के मामलों में सावधानी रखें। यात्रा करने से बचें और जो लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, उनसे होशियार रहें। घरवालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपनों की भावनाओं का बेहत ख्याल रखें।

धनु राशि:

प्यार के रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है और आपके खास दोस्त या पार्टनर से दूरियाँ बढ़ सकती हैं। सेहत से जुड़ी छोटी बीमारियाँ जैसे एलर्जी या थकावट हो सकती है। करियर में बिना वजह की रुकावटें आ सकती हैं। इस समय पैसों का खर्च भी ज्यादा होगा जिससे मन और दिमाग पर बोझ महसूस हो सकता है।

क्या करें:

  • सोच समझकर बाते बोलें
  • जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें वरना दिकत हो सकती है
  • तनाव दूर करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं और उन से अपनी मन की बाते कहे ताकि आपका मन हल्का हो जाये।
  • पैसे और रिश्तों से जुड़े फैसले शांत दिमाग से लें

नोट: यह जानकारी ज्योतिष पर आधारित है। अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो किसी जानकार या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें और उसके बाद ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *