कजरी तीज 2025: अखंड सौभाग्य और खुशहाल शादी का पर्व

नीमड़ी पूजन से मिलता है देवी का आशीर्वाद

कब है कजरी तीज 2025?

इस साल कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन वे निर्जला व्रत रखती हैं यानी पूरे दिन पानी भी नहीं पीतीं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।

क्यों मनाते हैं कजरी तीज?

कहानी के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बहुत कठिन तपस्या की थी। उन्हें यह आशीर्वाद 108 जन्मों के बाद मिला। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

इसलिए कजरी तीज को दांपत्य सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

महिलाओं के लिए खास क्यों है ये व्रत?

  • विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं।
  • अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की कामना मांगती हैं।
  • महिलाएं इस दिन हरी साड़ी, हरी चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी और सोलह श्रृंगार करती हैं।
  • रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर कथा सुनती हैं और सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना करती हैं।

कजरी तीज पर नीमड़ी पूजन क्या होता है

कजरी तीज पर नीम की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, जिसे नीमड़ी पूजन कहते हैं।

  • नीम को शुद्धता और औषधीय गुणों का प्रतीक माना जाता है।
  • महिलाएं नीम की डाली को देवी का स्वरूप मानकर उसकी पूजा करती हैं।
  • कई जगह नीम की पत्तियों पर मिट्टी से बनी देवी की प्रतिमा रखी जाती है।
  • पूजन में हल्दी, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी और श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है।

मान्यता: नीम में देवी दुर्गा का वास होता है। इसका पूजन करने से अखंड सौभाग्य और मन की शांति मिलती है और शक्ति मिलती है।

सावन और कजरी गीतों का मज़ा

कजरी तीज सावन और भाद्रपद के बीच आता है। इस समय मौसम ठंडा और खुशगवार होता है। गांव गांव में कजरी गीत गाए जाते हैं, जो इस त्योहार का आनंद और बढ़ा देते हैं और ऐसी ही यह त्यौहार खुशियों से मनाया जाता हैं।

शुभ मुहूर्त और योग

  • तृतीया तिथि: 11 अगस्त सुबह 10:33 बजे शुरू होगी और 12 अगस्त सुबह 8:40 बजे समाप्त होगी।
  • उदयातिथि के अनुसार पर्व 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
  • इस बार कजरी तीज पर सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जो इस त्यौहार को और भी ज्यादा शुभ बना देते हैं।

शुभकामनाएं!

कजरी तीज का व्रत करने से जीवन में प्यार, खुशहाली और सौभाग्य आता है।
आपको और आपके परिवार को कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं और अपना त्यौहार को ख़ुशी से मनाये 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *