Jungkook ने फैंस से लाइव में ADHD डायग्नोसिस पर खोला दिल

BTS स्टार जंगकूक सिर्फ अपने हिट गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी ईमानदारी और सच्चाई से भी फैंस का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में Weverse Live सेशन के दौरान उन्होंने ARMY के साथ एक बेहद निजी और भावुक पल शेयर किया। बातचीत में जंगकूक ने बताया कि उन्हें Attention Deficit Hyperactivity Disorder (ADHD) है।

लाइव सेशन की शुरुआत एक सामान्य बातचीत से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह भावुक होता चला गया। जंगकूक फैंस से बात करते हुए इधर-उधर घूमते रहे और बाद में सोफे पर बैठकर बातचीत जारी रखी। जब एक फैन ने उनसे कहा कि ज़्यादा न हिलें-डुलें, तो उन्होंने खुलकर स्वीकार किया – मैं इसे रोक नहीं सकता। मुझे एडल्ट ADHD है, इसी वजह से मैं बारबार हिलता रहता हूँ।

उनकी यह स्वीकारोक्ति सुनकर फैंस भावुक हो गए और तुरंत उनका सपोर्ट करने लगे। कई फैंस ने उस कमेंट पर अफसोस जताया, जिसने जंगकूक को अपनी कंडीशन साझा करने के लिए मजबूर किया।

ADHD क्या है?

Mayo Clinic के अनुसार, ADHD एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो बचपन में शुरू होकर बड़ों तक असर डाल सकता है। इसमें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, ज़्यादा सक्रिय रहना और अचानक व्यवहार करना जैसी समस्याएँ शामिल होती हैं। एडल्ट्स में इसके लक्षण डिसऑर्गनाइज़ेशन, टाइम मैनेजमेंट में परेशानी, रेस्टलेसनेस और कंट्रोल न कर पाने के रूप में सामने आ सकते हैं।

यह भी देखें – Jungkook के पसंदीदा के-ड्रामा, एनीमे और फिल्में, जिन्हें आप उनके जन्मदिन पर देख सकते हैं

ADHD कोई आदत, खराब पेरेंटिंग या बिहेवियरल समस्या नहीं है, बल्कि यह एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है। सही इलाज, दवाइयों, थेरेपी और लाइफ़स्टाइल मैनेजमेंट से इसे काफ़ी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *