सावन और सोमवार का खास महत्व
संदेश – अच्छे काम से बदल सकती है तकदीर
जब आपको सब रास्ते बंद लगने लगे
ज़िंदगी में कभी कभी ऐसा समय आता है जब मेहनत करने के बाद भी अच्छा नतीजा नहीं मिलता।
- जैसे नौकरी में प्रमोशन रुक जाता है
- पैसों की कमी महसूस होने लगती है
- रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं
- मन हमेशा उदास और परेशान रहता है
ऐसे समय में लोग कहते हैं – “कर्म करो, फल की चिंता मत करो”।
लेकिन अगर एक आसान और असरदार उपाय से आपकी मुश्किलें कम हो जाएं तो क्यों न करें?
ऐसा ही एक उपाय है – भीगे हुए चने बकरियों को खिलाना।
चने और बकरी ही क्यों?
- चना – मेहनत, मजबूती और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
- भीगा हुआ चना पचने में आसान होता है और इसे खिलाने में आपकी मेहनत और भावना जुड़ जाती है।
- बकरी – बकरी को हिंदू धर्म में पवित्र और सरल जीव मानी जाती है।
- बकरी बिना किसी स्वार्थ के भोजन लेती है, इसलिए उसे खिलाना पुण्य का काम माना जाता है।
उपाय करने का सही तरीका क्या है ? आये जाने
- सोमवार की सुबह काले चने को रात में भिगोकर तैयार कर ले।
- स्नान करने के बाद, साफ कपड़े पहनकर चनों को एक साफ बर्तन में चने निकाले।
- किसी बकरी को ढूंढें और अपने हाथ से या साफ बर्तन से प्यार से खिलाएं।
- यह उपाय लगातार 5 सोमवार तक करें तो आपको असर देखने को मिल सकता हैं।
क्या मिलेगा असर?
- आपके जीवन की रुकावटें कम होने लग जाएगी।
- आसपास की नेगेटिव एनर्जी धीरे धीरे खत्म होगी।
- आपको अपने ऊपर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा।
- जो लोग आपके खिलाफ थे, उनका व्यवहार नरम होगा।
- पैसों और काम में धीरे धीरे सुधार दिखाई देगा।
सावधानियां और ज़रूरी बातें ध्यान रखे
- चना ताज़ा और साफ होना चाहिए।
- बकरी को प्यार और दया से खिलाएं, मार पीट या जोर जबरदस्ती न करें वरना अपना कर्म आप खुद खराब कर रहे है।
- यह उपाय भक्ति और अच्छे इरादे से करें, सिर्फ स्वार्थ के लिए नहीं करना चाहिए।
- कोशिश करें कि सोमवार को दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें आपके लिए अच्छा होगा।
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व मानने से
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बकरी को चना खिलाना शनि दोष, राहु केतु दोष और अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम कर देता है।
यह उपाय सावन के महीने और सोमवार को करने से जल्दी असर दिखाता है, क्योंकि सोमवार भगवान शिव का दिन है और शिव जी की कृपा से सभी ग्रह शांत होते हैं तोह आप ये उपाए कर सकते है अगर आप चाहते है।
निष्कर्ष
जब किस्मत आपका साथ न दे और मेहनत का फल न मिले, तो अच्छे कर्म, दान और सेवा का रास्ता अपना लेना चाहिए।
भीगे हुए चने बकरी को खिलाना एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय है, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
सावन में यह उपाय करने से भगवान शिव की कृपा और भी जल्दी मिलती है और आपके बुरे कर्म भी काम होते है अगर भगवन शिव आपकी भगती से खुश होते है तो आपके लिए बहुत अच्छा हैं।