Huawei ने UK में अपने नए फ्रीबड्स SE 4 इयरबड्स लॉन्च किए हैं। ये इयरबड्स खास हैं क्योंकि इन्हें बनाने से पहले 10,000 से ज्यादा कानों (ईयर कैनाल) का स्टडी किया गया है ताकि हर किसी को उसके हिसाब का फिट मिले।
खास फीचर्स
नॉइज़ कैंसलेशन
इसमें 24dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) है।
मतलब बाहर का शोर न के बराबर सुनाई देगा और म्यूजिक साफ साफ सुनाई देगा।
बैटरी बैकअप
एक बार चार्ज करने पर इयरबड्स लगातार 10 घंटे तक चलेंगे।
चार्जिंग केस के साथ यह 50 घंटे तक भी चलेगा।
डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट
इसमें IP54 रेटिंग है, यानी धूल और हल्की पानी की छींटों से खराब नहीं होगा
इस तरह से बनाया गया है।
आरामदायक डिजाइन
इसका डिज़ाइन 10,000 से ज्यादा कानों के डेटा के आधार पर बनाया गया है। इसमें तीन साइज के ईयर टिप्स मिलते हैं जिससे इसे कोई भी पहन सकता है।
कॉल क्वालिटी
इसमें 3 माइक्रोफोन सिस्टम है, जिससे कॉल्स क्लियर आती हैं और बैकग्राउंड नॉइज़ कम हो जाता है और आप किसी भी बिना किसी परेशानी के।
कनेक्टिविटी
इसमें Bluetooth 5.4 और टच जेस्चर कंट्रोल है। मतलब आप टच करके कॉल रिसीव कर सकते हैं, गाना बदल सकते हैं या वॉयस असिस्टेंट इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीमत और कलर
- कीमत: GBP99 (लगभग ₹7,100) के आस पास है
- कलर: ब्लैक और व्हाइट
- बिक्री: कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद सकते है
बैटरी और चार्जिंग
- हर इयरबड की बैटरी: 41mAh
- चार्जिंग केस की बैटरी: 510mAh
- ANC बंद होने पर: 50 घंटे प्लेबैक
- ANC ऑन होने पर: 35 घंटे प्लेबैक
- वजन: हर इयरबड सिर्फ3 ग्राम और केस समेत 36 ग्राम का वजन है
क्यों खास हैं ये इयरबड्स?
- लंबे समय तक चलने वाली बैटरी इसको बहुत ज्यादा खास बनाती है
- शोर शराबे में भी क्लियर म्यूजिक और कॉल
- हल्का और कानों में आरामदायक भी है
- धूल और पानी से सुरक्षित रहता है
नतीजा
Huawei FreeBuds SE 4, म्यूजिक सुनने वालों और कॉल करने वालों दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह हल्के हैं, लंबे समय तक चलते हैं और हर कान में अच्छे से फिट होते हैं