आपके नाम पर कितनी सिम चल रही हैं? जानें आसान तरीका

क्यों ज़रूरी है यह जानना?

आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी (Fraud) बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कई बार धोखेबाज़ किसी और के आधार कार्ड से फर्जी सिम कार्ड निकाल लेते हैं और उलटे सीधे गलत काम करते है।
इसलिए हमें यह ज़रूर पता लगाना चाहिए कि हमारे नाम पर कितनी सिम कार्ड एक्टिव हैं।

घर बैठे कैसे पता करें?

अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने एक बहुत ही खास वेबसाइट बनाई है tafcop.dgtelecom.gov.in
यहां से आप कुछ आसान स्टेप में अपने नाम पर चल रही सिम देख सकते हैं।

स्टेप बाय स्टेप तरीका

सबसे पहले वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in खोलें।
अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (छोटी सी तस्वीर में लिखा कोड) दाल कर नंबर वेरीफाई करे।
अब “Validate” बटन दबाएं।
आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
अब स्क्रीन पर आपको सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट दिखाई देगी, जो आपके आधार कार्ड से जुड़े हैं।

अगर कोई फालतू नंबर दिखे तो क्या करें?

अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखे,

  • जो आप इस्तेमाल नहीं कर रहे
  • या आपके परिवार का नहीं है

तो तुरंत उस नंबर को Report कर दें।
रिपोर्ट करने के बाद आपको एक टिकट नंबर मिलेगा। इस नंबर को आप बाद में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं और वो फ्रॉड नंबर आप ब्लॉक करा सकते है।

कितनी सिम एक आईडी पर मिल सकती है?

भारत सरकार ने इसकी लिमिट तय की है:

  • पूरे भारत में: एक आईडी पर 9 सिम
  • जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व के राज्यों में: एक आईडी पर 6 सिम

इसलिए आपको समय समय पर यह चेक करते रहना चाहिए कि आपके आधार से कितनी सिम चल रही हैं।

क्यों जरूरी है यह चेक करना?

ताकि कोई आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल न करे।
धोखाधड़ी और स्कैम से बच सकें और कोई आपके नंबर से किसी को स्कैम में न फसा सके।
अपने मोबाइल नंबर पर कंट्रोल बना रहे।

निष्कर्ष

दोस्तों, अब अपने आधार से जुड़ी सिम कार्ड्स को चेक करना बहुत आसान है।
बस एक वेबसाइट पर जाएं और कुछ स्टेप्स फॉलो करें और बीएस आपका काम पूरा। 
अगर कोई अजनबी नंबर दिखे, तो तुरंत रिपोर्ट करें।
इससे आप और आपका परिवार सुरक्षित और सुरक्षित (Safe & Secure) रहेंगे और किसी भी मामलो में आप नहीं फसोगे।

यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ 1 मिनट में हो सकती है।
तो आप भी आज ही चेक करें कि आपके नाम पर कितनी सिम कार्ड चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *