गणेश चतुर्थी 2025: आसान भाषा में जानिए सबकुछ!

क्यों मानते है गणेश चतुर्थी की पूजा?

हमारे धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है।
उन्हें कहते हैं – विघ्नहर्ता, यानी जो हमारी परेशानियाँ को दूर करते हैं इस लिए हम गणेश चतुर्थी मानते हैं।

चाहे घर बनाना हो, शादी हो, दुकान खोलनी हो या परीक्षा हो – तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है 

गणेश चतुर्थी 2025 कब की है?

इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार आएगा: सोमवार, 25 अगस्त 2025 को।

चतुर्थी तिथि शुरू: 24 अगस्त, रात 11:35 बजे
चतुर्थी तिथि खत्म: 26 अगस्त, सुबह 01:12 बजे

पूजा का शुभ समय होगा:
25 अगस्त को सुबह 11:05 बजे से 01:38 बजे तक

क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी?

यह दिन भगवान गणेश जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
लोग उनके लिए मिठाइयाँ बनाते हैं, घर सजाते हैं और गीत गाते हैं।

खास बात यह है कि इस त्योहार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और उत्तर भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

घर पर ऐसे मनाएं गणेश चतुर्थी

  1. सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
  2. घर में गणेश जी की मूर्ति रखें।
  3. उन्हें दूर्वा घास, फूल, सिंदूर चढ़ाएं।
  4. मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
  5. पूरे परिवार के साथ आरती और भजन करें यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है और इससे सिद्धि की प्राप्ति होती है।

क्या पसंद है गणपति बप्पा को?

गणेश जी को ये चीजें बहुत पसंद हैं:

  • मोदक (उनकी सबसे पसंदीदा मिठाई मोदक है)
  • लड्डू
  • दूर्वा घास
  • लाल फूल
  • शुद्ध घी का दीपक

क्या खास है इस बार?

इस बार गणेश चतुर्थी सोमवार को है।
सोमवार को शिव जी का दिन होता है और गणेश जी शिव जी के बेटे हैं।
इसलिए यह दिन और भी शुभ माना जा रहा है इसलिए आपके लिए बहुत ही शुभ और फायदेमंद होने वाला है।

कैसे रखें यह व्रत (उपवास)?

कुछ लोग इस दिन व्रत (उपवास) भी करते हैं।

  • वे एक समय फल या हल्का खाना खाते हैं।
  • दिनभर भक्ति करते हैं।
  • मोबाइल और टीवी से दूर रहना चाहिए।
  • मंत्र और भजन का जाप करते हैं।
  • शाम को फिर से आरती और प्रसाद वितरण करते हैं।

गणेश चतुर्थी क्यों जरूरी है?

  • जीवन से परेशानियाँ दूर करने के लिए
  • सफलता और शांति के लिए
  • परिवार में खुशहाली के लिए
  • पढ़ाई और परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए
  • नए काम की अच्छी शुरुआत के लिए बहुत की ज्यादा शुभ माना जाता है इस लिए ये त्योहार मनाया जाता है और इस लिए बहुत जरुरी हैं ये मानना।

गणपति बप्पा मोरया!”

इस गणेश चतुर्थी, गणेश जी की भक्ति में डूब जाइए।
उनसे आशीर्वाद पाइए और अपने जीवन को सुख और सफलता से भर दीजिए और अपना यह त्योहार अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा करिये।

आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं!
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *