केतु कौन है?
केतु एक ग्रह नहीं, बल्कि छाया ग्रह है। यह हमें अंदर से सोचने, ध्यान लगाने और सीखने में मदद करता है। लेकिन अगर केतु गुस्से में आ जाए, तो हमें कई तरह की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।
केतु दोष के लक्षण (लक्षण मतलब होने वाली परेशानियाँ)
अगर किसी की कुंडली में केतु की स्थिति ठीक न हो, तो ये चीजें हो आपके साथ भी हो सकती हैं:
- कमर या घुटनों में दर्द
- पेशाब से जुड़ी दिक्कतें
- बच्चों का माता पिता की बात न मानना
- घर में झगड़े या तनाव होना
- मन का बार बार उदास हो जाना
केतु दोष का उपाय: कुत्तों की सेवा
क्यों कुत्ते?
कहा जाता है कि कुत्ते की दुआ सीधा भगवान तक जाती है। कुत्तों की सेवा करने से केतु का गुस्सा शांत होता है और हमारा भाग्य भी सुधरता है जिससे केतु से होने वाली परेशानिया भी दूर हो जाती है।
कैसे करें कुत्तों की सेवा?
रोजाना उन्हें खाना देना
किसी भूखे कुत्ते को रोज़ रोटी, ब्रेड, दूध या बिस्किट जैसी चीज़ देना। इससे न सिर्फ केतु, बल्कि राहु और शनि भी खुश होते हैं।
मिट्टी के कुत्ते घर में रखना
अगर असली कुत्ते को खाना नहीं खिला सकते, तो घर में पश्चिम दिशा में तीन मिट्टी के कुत्ते बनाकर रखें।
भूरा कुत्ता – धैर्य और स्थिरता रखता है।
सफेद कुत्ता – दिमाग को शांत करने में मदद करता है।
काला कुत्ता – बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
ध्यान रखें: मिट्टी के कुत्ते साफ और साबुत होने चाहिए कही से भी टूटे हुए नहीं होने चाहिए।
क्या क्या फायदे होंगे?
अगर आप ये उपाय सच्चे मन से करें तो:
घर में शांति और प्यार बढ़ेगा
बच्चे माता पिता की बात मानेंगे
कमर और पैरों का दर्द कम होगा
मन खुश रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा
धन और तरक्की के रास्ते खुलेंगे
ज़रूरी बातें याद रखें!
कुत्तों को प्यार से खाना दें, मारें नहीं
मिट्टी के कुत्ते टूटे फूटे नहीं होने चाहिए
उन्हें साफ रखें और रोज़ नजर डालें
निष्कर्ष (सीख)
केतु दोष से डरने की ज़रूरत नहीं है। अगर हम दिल से कुत्तों की सेवा करें, तो भगवान भी खुश होते हैं और जीवन में खुशियाँ लौट आती हैं।
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें
लेखक: हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ, भोपाल से।