स्त होना आत्मविश्वास, संवाद कौशल और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इस समय के दौरान आर्थिक और पारिवारिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इसका प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन पर बल्कि देश, दुनिया और शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
बुध ग्रह आमतौर पर बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति और संचार के कारक माने जाते हैं। जब यह अस्त होता है, तो व्यक्ति भ्रमित महसूस कर सकता है और चीजें अनियंत्रित लग सकती हैं। हालांकि यह समय खर्चों पर नियंत्रण और बचत के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
आइए जानते हैं किन राशियों पर इस परिवर्तन का नकारात्मक असर हो सकता है:
मेष राशि
बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी होते हुए अब आपके चौथे भाव में अस्त होंगे। इसके चलते कार्यों में रुकावटें, मानसिक अशांति और अनचाही यात्राओं की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्लेषण और रणनीति पर दोबारा विचार करना ज़रूरी होगा।
मिथुन राशि
आपके लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं। करियर में भ्रम की स्थिति, नौकरी में अचानक बदलाव और व्यापार में जोखिम भरे सौदे संभव हैं। कोई भी नया निवेश सोच समझकर ही ले ।
कर्क राशि
यह समय व्यक्तिगत असंतोष ला सकता है। स्थान परिवर्तन या नौकरी की तलाश में देरी हो सकती है। कार्य में संतुष्टि की कमी और व्यापार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से मुनाफा भी घट सकता है इस लिए अपना काम सोच समझ कर करे।
सिंह राशि
बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हुए अब बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। निजी जीवन में तनाव, करियर में परेशानी और आर्थिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर होगा।
कन्या राशि
बुध आपके लिए पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं और अब यह ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। इस समय यात्रा में बाधाएं, संपर्कों से अपेक्षित मदद ना मिलना और वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना में थोड़ी चुनौती की सामना करना होगा।
वृश्चिक राशि
बुध नवम और एकादश भाव के स्वामी हैं और अब यह नवम भाव में अस्त हो रहे हैं। करियर में रुकावटें आना, निर्णय क्षमता में कमी और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, शेयर बाजार से लाभ की संभावना भी बनी हुई है।
सावधानी में ही सुरक्षा है:
इस समय के दौरान सोच समझकर बोलना, आर्थिक फैसले सावधानी से लेना और अपनी योजनाओं में लचीलापन बनाए रखना फायदेमंद होगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें और उसके बाद विष्वास करिए।