दोस्तों, जिस अपडेट का आपको इंतज़ार था, वो अब आने वाला है। BGMI 4.0 Update 11 सितंबर, 2025 को रिलीज होगा। इस बार का अपडेट बहुत खास है, क्योंकि इसमें नए मैप, नए आउटफिट और ढेर सारे फ्री रिवॉर्ड्स मिलेंगे। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।
कब आएगा अपडेट गेम में?
क्राफ्टन (गेम बनाने वाली कंपनी) ने तारीख और समय बता दिया है।
- रिलीज डेट – 11 सितंबर, 2025
- समय – शाम 7:00 बजे
पहले यह अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा और थोड़ी देर बाद iOS यूजर्स को भी मिलेगा।
नई थीम होगी– Spooky Soiree
हर बार BGMI में नई थीम आती है। इस बार की थीम है Spooky Soiree यानी एक डरावनी और मजेदार पार्टी। इस थीम में आपको कई खास चीजें देखने को मिलेंगी और ये थीम हैलोवीन पार्टी के ऊपर होगी।
रैथमूर मेंशन – रहस्यमयी हवेली आएगी
इस अपडेट में गेम में आएगी एक बड़ी और डरावनी हवेली जिसका नाम है Rathmour Mansion।
- हवेली के अंदर होगी भूलभुलैया
- एक स्मारक (मोन्यूमेंट) होगा
- पौधों से भरा क्षेत्र
- और सबसे खास – एक जादुई दर्पण दखने को मिलने वाला है
यह दर्पण आपको खजाने और लूट दिखाएगा। लेकिन ध्यान रहे! इसे एक्टिव करने पर भूत भी बाहर आ जाएंगे और मौसम भी बदल जाएगा। एकदम डरावना माहौल बन जायगा।
मैजिक बूम – उड़ने वाली झाड़ू
अपडेट में आपको मिलेगा Magic Broom।
- यह झाड़ू 2 खिलाड़ियों को बैठा सकती है
- इसे कभी भी बुलाया जा सकता है
- इससे गेम खेलने का मज़ा और बढ़ जाएगा और अपने दोस्तों के साथ इस पर सैर भी कर सकते है
नए आउटफिट और फ्री रिवॉर्ड्स
हर अपडेट में नए आउटफिट, गन स्किन और इवेंट्स आते हैं। इस बार भी आपको कई फ्री रिवॉर्ड्स मिलेंगे। यानी बिना पैसे खर्च किए आप मजेदार चीज़ें हासिल कर पाएंगे और गेम का आनंद उठा पाएंगे।
PUBG 4.0 अपडेट
दोस्तों, BGMI असल में PUBG Mobile का भारतीय वर्जन है। भारत में PUBG बैन होने के बाद इसे लॉन्च किया गया था।
PUBG Mobile 4.0 अपडेट पहले ही बाहर आ चुका है, जिसमें Spooky Soiree मोड दिया गया है। लेकिन भारत में PUBG खेलना मना है, इसलिए हमारे लिए सिर्फ BGMI 4.0 अपडेट ही उपलब्ध होगा।
निष्कर्ष
BGMI 4.0 अपडेट आपके गेम को और ज्यादा मजेदार और एडवेंचरस बना देगा।
- नई हवेली
- जादुई झाड़ू
- फ्री रिवॉर्ड्स
- नए आउटफिट भी, सभी आपको इस अपडेट में मिलेगा
तो तैयार हो जाइए, 11 सितंबर शाम 7 बजे से यह अपडेट आपके फोन में आ जाएगा।