दोस्तों, अगर अब तक आप सिर्फ स्मार्टवॉच से अपनी सेहत का ध्यान रखते थे, तो अब आपके ईयरबड्स भी यह काम कर पाएंगे। जी हां, Apple अपने नए AirPods Pro 3 ला रहा है,
जिनमें गाने सुनाने के साथ साथ हेल्थ की देखभाल करने वाले फीचर्स भी होंगे तो जानिए पूरी जानकारी।
कब होगा AirPods Pro 3 लॉन्च?
Apple का बड़ा इवेंट अगले मंगलवार, यानी 9 सितंबर को होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में नए iPhones के साथ AirPods Pro 3 भी लॉन्च किए जा रहे है। पिछली बार Apple ने तीन साल पहले AirPods Pro 2 लॉन्च किए थे। उसके बाद से कोई नया Pro वर्जन नहीं आया था। इसलिए इस बार लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है इसके नई फीचर का।
हेल्थ फीचर्स – अब AirPods करेंगे स्मार्टवॉच का काम
पहले AirPods का काम सिर्फ गाने सुनाना और कॉल पर बात करना होता था। लेकिन इस बार AirPods Pro 3 में हेल्थ सेंसर भी आपको मिलेगा। इनसे आप अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ें ट्रैक कर सकेंगे।
जैसे की इसमें मिल सकते हैं फीचर्स:
- हार्ट रेट ट्रैकिंग – आपके दिल की धड़कन बताएगा।
- स्लीप ट्रैकिंग – नींद कैसी है, यह जानकारी देगा।
- टेंपरेचर डिटेक्शन – शरीर का तापमान नापेगा।
पहले ये फीचर्स सिर्फ स्मार्टवॉच में मिलते थे, लेकिन अब इस ऐरपोड में भी आ सकते हैं और ये सभी के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते है।
नया केस डिजाइन
खबर है कि AirPods Pro 3 का केस पहले से छोटा और ज्यादा स्टाइलिश होगा।
- इसमें फिजिकल बटन नहीं होगा।
- अब केस पर हल्का सा टच करने से ही बड्स पेयरिंग मोड में आ जाएंगे।
लाइव ट्रांसलेशन फीचर
Apple ने iOS 26 में कई नए इंटेलिजेंस फीचर्स जोड़े हैं। अब रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस में भी लाइव ट्रांसलेशन मिलेगा।
इसका मतलब है कि आप किसी दूसरी भाषा को तुरंत समझ पाएंगे।
नई AirPods Pro 3 में H3 चिप और नॉइस कैंसलेंशन आएगी
अब इसमें नई H3 चिप आएगी।
- इससे मिलेगा बेहतर नॉइस कैंसलेंशन।
- नए अपडेट्स और फीचर्स आसानी से मिलते रहेंगे।
निष्कर्ष
सिर्फ गाने सुनाने वाले ईयरबड्स नहीं होंगे, बल्कि यह आपकी सेहत का ध्यान भी रखेंगे, भाषा का अनुवाद करेंगे और बेहतर आवाज़ का अनुभव देंगे। अगर आप टेक्नोलॉजी और हेल्थ दोनों को पसंद करते हैं, तो 9 सितंबर का यह लॉन्च आपके लिए खास हो सकता है। तो बढ़िया मौका है, फायदा उठाईये और जिए एक नई और खास टेक्नोलॉजी के साथ।