AI आया, हैकर्स हो गए ज़्यादा चालाक!
क्या आप मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करते हैं?
तो आपको अपनी Digital Life यानी ऑनलाइन संसार को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है।
आजकल AI (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल सिर्फ अच्छा काम करने के लिए नहीं,
बुरे काम करने के लिए भी किया जा सकता है।
हैकर्स (बुरे लोग) AI से लोगों को धोखा देने लग गए हैं।
😈 AI से हैकर्स कैसे लोगों को धोखा दे रहे हैं?
1️⃣ फेक ईमेल भेजना (Phishing Attack)
AI से हैकर्स ऐसे ईमेल बनाते हैं जो बिलकुल असली जैसे लगते हैं।
ये ईमेल आपके दोस्त, टीचर या बैंक की तरह शो होते हैं।
आप गलती से लिंक पर क्लिक कर देते हैं — और फिर आपका पर्सनल डेटा उनके पास चला जाता है।
2️⃣ नकली वीडियो और आवाज़ बना कर भेजना (Deepfake)
AI से नकली वीडियो या आवाज़ बनाई जाती है।
जैसे कोई आपको कॉल करके बोले:
“मैं तुम्हारा पापा बोल रहा हूँ, पैसे भेजो!”
पर वो हैकर होता है ताकि आपसे पैसे निकलवा सके, न कि आपके पापा!
3️⃣ खतरनाक वायरस (Automated Malware)
अब हैकर्स बिना मेहनत के AI से खुद ही वायरस बना लेते हैं।
ये वायरस चुपचाप आपके मोबाइल या कंप्यूटर में घुसवाया जाता है
और आपकी सारी जानकारी चुरा ली जाती है।
4️⃣ कंप्यूटर में कमजोरी ढूंढना (Vulnerability Scanning)
AI हैकर्स को आपकी डिवाइस में कमजोरी ढूंढने में मदद करता है।
जैसे ही कोई गलती मिलती है, वो तुरंत हमला कर देते हैं!
🛡️ अपनी Digital Life को कैसे सुरक्षित रखे? (5 आसान तरीके)
1️⃣ मजबूत पासवर्ड रखें 🔐
हर वेबसाइट के लिए हटके और मजबूत पासवर्ड रखें।
पासवर्ड में अक्षर + नंबर + स्पेशल चिह्न (जैसे @, #) का उपयोग करें।
2️⃣ 2-स्टेप सिक्योरिटी ऑन रखे ✅
अपने अकाउंट में 2-Factor Authentication (2FA) हमेशा चालू करें।
जैसे OTP या Fingerprint, ताकि आपका अकाउंट और ज्यादा सुरक्षित रह सके।
3️⃣ अनजान लिंक पर क्लिक मत करो ⚠️
अगर कोई अजीब सा मैसेज या ईमेल आए, तो उस पर क्लिक मत करो।
पहले देखो कि भेजने वाला कौन है और उसकी जानकारी ले।
अगर शक हो, तो खुद उस वेबसाइट पर जाकर चेक करो।
4️⃣ सॉफ्टवेयर को अपडेट रखो 🔄
अपने मोबाइल और कंप्यूटर को हमेशा अपडेटेड रखो।
नई अपडेट में सुरक्षा के नए उपाय होते हैं।
5️⃣ पब्लिक WiFi से दूर रहो 📶
बाजार, स्टेशन या मॉल की Free Wi-Fi का ज्यादा इस्तेमाल मत करो।
अगर जरूरी हो, तो VPN का इस्तेमाल करके उसका उपयोग करो।
📢 हमेशा याद रखो:
AI हमारी मदद के लिए बनाया है,
लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं।
सावधान रहो, सुरक्षित रहो अलर्ट रहो !
आज से ही ये 5 बातें अपनाओ और अपनी डिजिटल संसार को सुरक्षित रखो !