आज का दिन आपके लिए कैसा होने वाला हैं?
राशिफल यह बताता है कि आज आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और कौन सी चीज़ों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, यह भी पता चलता है कि आज का दिन आपके लिए कितना शुभ हो सकता है और आज आपके जीवन में क्या क्या परेशानियाँ आ सकती हैं।
राशिफल क्या होता है?
राशिफल एक तरह की भविष्यवाणी है, जो ज्योतिष शास्त्र पर आधारित होती है।
यह हमें यह बताती है कि आने वाले समय में हमारे जीवन में क्या-क्या हो सकता है वो बताते हैं।
राशिफल तीन तरह के होते हैं:
- दैनिक राशिफल – रोज़ का भविष्य जानना
- साप्ताहिक राशिफल – हफ्ते भर का हाल जानना
- मासिक और वार्षिक राशिफल – महीने और पूरे साल का फलादेश
राशियाँ और ग्रहों का असर क्या होता हैं?
ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति की एक जन्म राशि (चंद्र राशि) होती है।
हर राशि का स्वभाव अलग होता है और ग्रहों की स्थिति के अनुसार हर दिन उसका असर भी अलग होता है।
भारत में कुल 12 राशियाँ मानी जाती हैं –
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि।
राशिफल कैसे बनाया जाता है?
राशिफल ग्रहों की स्थिति (जिसे गोचर कहते हैं) और पंचांग के आधार पर बनाया जाता है।
यह देखा जाता है कि आपकी राशि से कौन-कौन से ग्रह किस स्थिति में हैं, और उनका क्या असर हो सकता है।
राशिफल में देखा जाता है:
- ग्रहों की चाल क्या है
- वार (दिन)
- नक्षत्र देखना
- योग और करण क्या हैं
यह राशिफल किस राशि पर आधारित है?
यह चंद्र राशि (Moon Sign) पर आधारित राशिफल है, जो भारतीय ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अगर आप अपनी जन्म राशि नहीं जानते, तो आप नाम राशि से भी अपना राशिफल देख सकते हैं।
क्या यह राशिफल 100% सही होता है या नहीं?
यह राशिफल सामान्य जानकारी देता है क्योंकि यह सिर्फ 12 राशियों के आधार पर लिखा जाता है।
अगर आप पूरी तरह से सटीक भविष्य जानना चाहते हैं, तो आपको किसी अच्छे ज्योतिषी से व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए वहा आप पूरा विश्वास कर सकते हैं।