Google Photos ने हाल ही में अपने AI-पावर्ड एडिटिंग फीचर्स को और अधिक Android डिवाइसों तक उपलब्ध कराया है। अब यूज़र्स अपनी तस्वीरों को आसानी से संपादित और क्रिएटिव तरीके से बदल सकते हैं। Google ने बताया है कि AI आपकी तस्वीरों को 10 अलग-अलग तरीकों से एडिट कर सकता है। और सबसे खास बात—इसके लिए कोई जटिल सॉफ़्टवेयर की जरूरत नहीं, बस प्रॉम्प्ट टाइप करें और Google Photos बाकी काम कर देगा।
कौन इस्तेमाल कर सकता है AI फीचर्स
वर्तमान में, Ask Photos का AI एडिटिंग फीचर केवल सीमित यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। Google के अनुसार, यह फीचर उन यूज़र्स के लिए है जो:
- 18 साल से अधिक उम्र के हों
- अमेरिका (US) में स्थित हों
- Google अकाउंट की भाषा English (US) पर सेट हो
- Location Estimates और Face Groups सक्षम हों
योग्य यूज़र्स टेक्स्ट या वॉइस प्रॉम्प्ट के जरिए इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Photos में AI एडिटिंग के 10 तरीके
Google Photos के ये AI टूल्स फोटो एडिटिंग को आसान और मजेदार बनाते हैं। यहाँ 10 तरीके हैं जिनसे आप अपनी तस्वीरों को बदल सकते हैं:
- AI-पावर्ड रिफ्लेक्शन रिमूवर
खिड़की की परछाइयाँ या अनचाहे विकृतियों को आसानी से हटाएँ। - बैकग्राउंड नॉइज़ रिमूवर
खराब लाइटिंग या कैमरा क्वालिटी से पैदा हुई नॉइज़ हटाएँ। - लाइटिंग सुधारें
सेल्फी और पोर्ट्रेट में स्टूडियो लाइटिंग इफेक्ट्स जोड़ें। - AI इमेज एक्सपैंशन
तंग फ्रेम वाली तस्वीरों को बढ़ाएँ, ताकि फोटो में और जगह बने। - होम डेकोर बदलें
कमरे की सजावट या फर्नीचर को बदलकर नए अंदाज़ में देखें। - एलीमेंट्स जोड़ें
फोटो में नए ऑब्जेक्ट्स या पूरी सीनरी जोड़ें। - आउटफिट बदलें
Gemini Nano Banana की मदद से सब्जेक्ट का आउटफिट बदलें। - पुरानी तस्वीरें रीस्टोर करें
फीकी या पुरानी तस्वीरों को तुरंत सुधारें। - एक साथ कई एडिट्स करें
एक ही प्रॉम्प्ट में कई एडिट्स लागू करें। - बैकग्राउंड लोकेशन बदलें
सब्जेक्ट के बैकग्राउंड को पूरी तरह नई जगह पर सेट करें।

