सरकार का अलर्ट: नया eSIM स्कैम

आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल हर कोई करता है। लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, वैसे-वैसे ठग भी नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब एक नया eSIM स्कैम सामने आया है, जिसके बारे में सरकार ने सबको सावधान किया है।

eSIM स्कैम क्या है?

eSIM एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें सिम कार्ड डालने की जरूरत नहीं होती। मोबाइल के अंदर ही सिम चलने लगता है।
लेकिन अब साइबर ठग इसी का फायदा उठाकर लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे चुरा रहे हैं।

ठग कैसे करते हैं धोखा?

  1. ठग सबसे पहले किसी को फोन करते हैं।
  2. फिर वो एक फर्जी लिंक भेजते हैं और कहते हैं कि यह eSIM एक्टिवेशन का लिंक है।
  3. जैसे ही कोई उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका सिम eSIM में बदल जाता है।
  4. इसके बाद असली यूजर के फोन का नेटवर्क बंद हो जाता है।
  5. अब OTP और कॉल सीधा ठगों के पास जाने लगते हैं।
  6. ठग बैंक से पैसे निकालने के लिए OTP का इस्तेमाल कर लेते हैं।

इसी तरह एक केस में 4 लाख रुपये की चोरी हुई है।

क्यों नहीं पता चलता पीड़ित को?

  • जब नंबर eSIM में शिफ्ट हो जाता है तो असली मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहते।
  • बैंक जब OTP भेजता है तो वह सीधा ठगों के पास चला जाता है।
  • नेटवर्क न होने से असली यूजर को कोई मैसेज या कॉल नहीं मिलता।
  • इस वजह से पीड़ित को बहुत देर तक पता ही नहीं चलता कि उसके अकाउंट से पैसे निकल रहे हैं।

सरकार ने दी चेतावनी

सरकार ने लोगों को इस स्कैम से बचने के लिए कुछ बातें बताई हैं:

अगर कोई अनजान कॉल या मैसेज लिंक आए तो उस पर क्लिक मत करो।
eSIM बदलवाना हो तो सिर्फ मोबाइल कंपनी के सेंटर पर जाकर ही प्रोसेस करो।
अगर अचानक मोबाइल में नेटवर्क चला जाए तो तुरंत बैंक और टेलीकॉम कंपनी को बताओ।
हाल ही में सरकार ने ऐसे 3 4 लाख फर्जी सिम कार्ड बंद कर दिए हैं, जिन्हें ठग इस्तेमाल कर रहे थे।

खुद को कैसे बचाएं?

  • अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • OTP किसी को शेयर न करें।
  • मोबाइल और बैंक से जुड़े मैसेज पर ध्यान दें।
  • परेशानी लगे तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन को बताएं।

निष्कर्ष

eSIM टेक्नोलॉजी सही है, लेकिन ठगों के कारण यह खतरनाक भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहना ही सबसे अच्छा बचाव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *