WhatsApp हमारे मोबाइल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला चैट ऐप है। यह हमेशा अपने यूज़र्स के लिए नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब WhatsApp ने एक और खास और मजेदार फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है Writing Help (राइटिंग हेल्प) जिसे आप AI फीचर भी कह सकते है।
आइए आसान भाषा में समझते हैं यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है।
Writing Help फीचर क्या है?
यह फीचर हमारी चैटिंग को और आसान बनाता है।
अब अगर हमें किसी को मैसेज भेजना है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे लिखें – तो WhatsApp का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मदद करेगा।
यह फीचर हमें अलग अलग तरीके से मैसेज लिखकर दिखाता है:
- मैसेज को प्रोफेशनल (ऑफिस जैसा) बनाया जा सकता है।
- मैसेज को फनी (मजेदार) बनाया जा सकता है।
- मैसेज को हेल्पफुल (मदद वाला) बनाया जा सकता है।
यूज़र चाहे तो पेंसिल आइकन पर क्लिक करके ऑप्शन चुन सकता है, उसे एडिट कर सकता है या अपने ही शब्दों में मैसेज भेज सकता है चाहे वो किसी भी प्रकार का मैसेज हो।
क्या यह फीचर सुरक्षित है?
हाँ! WhatsApp का कहना है कि Writing Help पूरी तरह से प्राइवेट और सुरक्षित है।
यह Meta AI टेक्नोलॉजी पर चलता है।
लेकिन WhatsApp या Meta आपके मैसेज नहीं पढ़ सकते।
इसकी सुरक्षा की जाँच NCC ग्रुप और Trail of Bits जैसी बड़ी कंपनियों ने की है।
इसका मतलब है कि आपकी चैट सुरक्षित रहेगी।
Meta ने क्या बताया?
Meta (जो WhatsApp की पैरेंट कंपनी है) ने अपने ब्लॉग और टेक्निकल पेपर में बताया कि यह फीचर कैसे काम करता है।
यह पूरी तरह Optional (चॉइस वाला) है।
यानी यह अपने-आप ऑन नहीं होगा।
आप चाहें तो ही इसे ऑन कर सकते हैं।
अभी यह फीचर अमेरिका और कुछ देशों में English Language में उपलब्ध है। लेकिन जल्द ही इसे और भाषाओं और देशों में भी शुरू किया जाएगा।
WhatsApp का नया ग्रुप कॉल फीचर
WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ही नहीं, बल्कि कॉलिंग फीचर में भी बदलाव कर रहा है। हाल ही में इसमें नया Group Call फीचर जोड़ा गया है।
इसमें आपको मिलते हैं:
- कॉल शेड्यूल करने का विकल्प।
- कॉल से पहले नोटिफिकेशन।
- कॉल के दौरान हाथ उठाने का फीचर।
- रिएक्शन भेजने का विकल्प।
अगर किसी ने कॉल लिंक बनाया है, तो उसे जुड़ने वालों की जानकारी भी मिलती है।
और सबसे खास बात – सभी कॉल End-to-End Encrypted यानी पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं।
निष्कर्ष
WhatsApp का यह Writing Help फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो जल्दी और स्मार्ट मैसेज लिखना चाहते हैं।
चाहे आपको दोस्तों को मजाकिया मैसेज भेजना हो या ऑफिस में प्रोफेशनल मैसेज, WhatsApp AI आपकी मदद करेगा।
यह फीचर अभी कुछ देशों में उपलब्ध है, लेकिन बहुत जल्द हम सब इसका फायदा उठा पाएंगे।