सपने हमारे मन और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों में भगवान के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको सपने में भगवान गणेश दिखाई दें, तो यह एक खास संकेत होता है। चलिए आसान भाषा में जानते हैं इसका मतलब।
गणेश चतुर्थी और सपनों का महत्व
गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू होता है। इस समय भक्त भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
भगवान गणेश को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा जाता है। इसका मतलब होता है की वह सुख देते है और दुःख को दूर करते है।
अगर इन्हीं दिनों में या सामान्य समय में भी सपने में गणेश जी दिखें,
तो समझ लीजिए कि आपको बप्पा का आशीर्वाद मिल गया है।
सपने में भगवान गणेश दिखने का संकेत
- सपनों में भगवान गणेश की पूजा करना
अगर आप खुद को सपने में गणपति की पूजा करते देखें, तो यह बहुत शुभ सपना माना जाता है।
इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में जल्द ही खुशखबरी आने वाली है और आपकी ज़िन्दगी खुशाल होने वाली है। - सुबह का सपना सबसे शुभ
स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर सुबह सुबह भगवान गणेश का सपना आए तो यह और भी खास होता है।
इसका अर्थ है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है। - सपने में गणेश जी की मूर्ति देखना
अगर सपने में आप गणेश जी की प्रतिमा देखें, तो इसका मतलब है कि आपके घर में कोई धार्मिक या शुभ काम होने वाला है।
साथ ही, कोई ऐसा काम जो लंबे समय से रुका हुआ है,
वह अब पूरा हो सकता है इस लिए गणेश जी की प्रतिमा दिखना भी बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। - गणेश जी के साथ मूषक (उनकी सवारी) दिखना
यह सपना धन मिलने और कामयाबी का संकेत माना जाता है।
यानी आपके प्रयास सफल होंगे।
सपने में गणेश विसर्जन देखना
- अगर आप सपने में विसर्जन देखें, तो यह अशुभ माना जाता।
- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह परेशानी, दुख या पैसों की तंगी का संकेत हो सकता है
इस लिए कहा जाता है की गणेश जी का विसर्जन शुभ नहीं होता।
निष्कर्ष
सपनों में भगवान गणेश दिखना ज्यादातर शुभ होता है। यह संकेत है कि आपके जीवन से मुश्किलें दूर होंगी और आपको खुशी मिलेगी। लेकिन विसर्जन का सपना सावधान रहने की चेतावनी देता है।
इसलिए, अगर आप सपने में गणेश जी को देखें, तो मान लीजिए कि भगवान गणेश आपको अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।