मंगलवार को क्या न करें? जानिए 9 काम जो मना हैं

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित माना जाता है।
इस दिन लोग व्रत रखते हैं और हनुमान जी की पूजा करते हैं।
मान्यता है कि अगर कोई सच्चे मन से पूजा करता है तो उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। तो जानते है मंगलवार को क्या न करें

लेकिन, कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें मंगलवार को क्या न करें।
कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में परेशानी और अशांति बढ़ सकती है।
आइए जानते हैं वो 9 काम जो मंगलवार को करने से बचना चाहिए।

उधार न लें और न दें

मंगलवार के दिन किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए।
कहा जाता है कि इससे पैसों को वापस पाने में मुश्किलें आती है।

नुकीली चीजें न खरीदें

इस दिन चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
ऐसा करने से परिवार में झगड़े बढ़ने का डर होता है इस लिए इस दिन धार वाली चीज़े न खरीदे।

मांस न खाएं

मंगलवार को मांसाहार, शराब या तामसिक भोजन खाना मना है।
कहते हैं कि इससे शरीर और मन पर बुरा असर पड़ता है।

झगड़ा न करें

मंगलवार को झगड़ा करना बहुत अशुभ माना जाता है।
ऐसा करने से बड़ी मुसीबत आ सकती है और रिश्ते खराब हो जाते हैं इस लिए लड़ाइयों से दूर ही रहे।

काले कपड़े न पहनें

इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
अगर शुभ चाहते हैं तो लाल, गुलाबी या केसरिया कपड़े पहनें।

निवेश न करें

मंगलवार को कोई नया निवेश (जैसे – शेयर, जमीन या बड़ा खर्च) नहीं करना चाहिए।
इससे नुकसान हो सकता है।

बाल और नाखून न काटें

इस दिन बाल या नाखून काटना मना है।
कहते हैं कि ऐसा करने से मंगल ग्रह कमजोर हो जाता है और अशुभ असर पड़ता है।

कुछ दिशाओं में यात्रा न करें

मंगलवार को पश्चिम, उत्तर और वायव्य दिशा में यात्रा करने से बचें।
अगर जाना बहुत जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें।

नमक का सेवन न करें

मंगलवार के व्रत में नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
अगर व्रत न भी हो तो कोशिश करें कि इस दिन नमक कम खाएं।

ध्यान रखें

ये बातें धार्मिक मान्यताओं और आस्था पर आधारित हैं।
इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
आपकी आस्था और विश्वास पर निर्भर करता है कि आप इन नियमों को मानते हैं या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *