किडनी का काम क्या होता है और कैसे जांच करे की किडनी ठीक है या ख़राब
आज हम बात करेंगे की पता कैसे लगाए की किडनी ठीक है या ख़राब , किडनी हमारे शरीर का बहुत ज़रूरी हिस्सा है।
यह शरीर से गंदगी और बेकार पानी बाहर निकालती है।
खून साफ़ करती है। शरीर में पानी और मिनरल का संतुलन बनाए रखती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है।
नई रेड ब्लड सेल बनाने में मदद करती है।
लेकिन अगर किडनी ठीक से काम न करे तो शरीर बीमार पड़ सकता है। कई बार लोग शुरुआती संकेतों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
आइए जानते हैं वो 5 संकेत, जिनसे पता चलता है कि किडनी ठीक है या ख़राब है।
1. बार-बार पेशाब आना का आना बताता है की किडनी ठीक है या ख़राब
अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी पेशाब आता है, तो यह किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।
इसे पोलियूरिया कहते हैं।
कभी-कभी पेशाब में झाग भी दिख सकता है।
लेकिन ध्यान रहे, ये लक्षण दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं।
2. शरीर में सूजन
अगर आपकी आंखों, पैरों या टखनों में सूजन आने लगे तो यह किडनी की समस्या हो सकती है।
पैरों का फूलना या आंखों के नीचे सूजन को नज़रअंदाज़ न करें।
यह किडनी की बीमारी का साफ़ संकेत हो सकता है।
3. ब्लड प्रेशर बढ़ना
ब्लड प्रेशर और किडनी का गहरा रिश्ता है।
ज़्यादा ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचाता है।
वहीं, किडनी खराब होने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
अगर दवाइयों से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल न हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
4. डायबिटीज़ का असर होना भी किडनी ठीक है या ख़राब के संकेत देता है
डायबिटीज़ यानी शुगर की बीमारी, किडनी पर सीधा असर डालती है।
किडनी के लगभग 80% मरीज़ डायबिटीज़ से जुड़े होते हैं।
लंबे समय तक शुगर लेवल हाई रहने से किडनी खराब हो सकती है।
डायबिटीज़ वालों को किडनी की जांच ज़रूर करवानी चाहिए।
5. थकान, खुजली और मितली भी यही संकेत देते है
अगर शरीर बार-बार थक जाए, खुजली हो या उल्टी जैसा महसूस हो, तो यह किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकता है।
किडनी खराब होने से शरीर में फॉस्फोरस का संतुलन बिगड़ता है।
इससे खुजली और भूख कम लगने लगती है।
अगर आपको भी ये सब परेशानिया है तोह किडनी ठीक है या ख़राब ये पता लगाएं डॉक्टर से जांच कराये।
ध्यान रखने वाली बातें
अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
समय रहते इलाज करने से किडनी की बीमारी कंट्रोल हो सकती है।
सही खानपान और जांच से किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है।
आपकी किडनी आपकी सेहत का पहरेदार है। उसे नज़रअंदाज़ मत कीजिए!