डरावने सपने क्यों आते हैं? जानिए आसान उपाय

क्या आपको भी रात में बुरे सपने आते हैं? जैसे –
ऊँचाई से गिरना,
पानी में डूबना,
या तेज़ गाड़ी से एक्सीडेंट होना?

अगर हाँ, तो इसे हल्के में मत लें। बार बार डरावने सपने आना हमारी सेहत से जुड़ा हो सकता है इससे कुछ बीमारिया भी हो सकती हैं।

डरावने सपने और बीमारियाँ

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का कहना है कि बुरे सपने आने का कारण कई मेंटल हेल्थ ख़राब हो सकती हैं, जैसे –

  • डिप्रेशन (उदासी)
  • एंग्ज़ाइटी (चिंता)
  • सिज़ोफ्रेनिया (मानसिक रोग)
  • पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर
  • पार्किंसन और डिमेंशिया (दिमागी बीमारियाँ)
  • दिल की बीमारियाँ टेंशन के कारण

रिसर्च के अनुसार, बार बार डरावने सपने आने से अकसर समय से पहले मौत का खतरा भी 3 गुना बढ़ जाता है।

हमारी नींद क्यों खराब होती है?

आजकल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी, पढ़ाई का दबाव और टेंशन की वजह से लोगों को चैन की नींद नहीं आती। यही तनाव बुरे सपनों का कारण बन सकता है और इसी कारण कभी कभी हमें डरावने सपने आ जाते है और इसी वजह से आपकी नींद भी खराब हो जाती है।

आसान उपाय जानिए

1. हेल्दी खाना खाएँ

  • हल्का और ताज़ा खाना खाएँ।
  • तला भुना और जंकफूड कम करें।
  • खाने में हरी सब्ज़ियाँ, अंकुरित अनाज, अखरोट, बादाम, अलसी और कद्दू के बीज शामिल करें।
  • रात को हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद है ये आपके रोग को भी ठीक करता हैं और साथ में ही चैन की नींद आ सकती हैaa।

2. वर्कआउट और योग करें

  • रोज़ाना कुछ देर योग और एक्सरसाइज़ करें।
  • रोज़ आधा घंटा धूप में बैठें, इससे शरीर को विटामिन D मिलता है।
  • म्यूजिक सुनें और रिलैक्स रहें टेंशन लेने से डरावने सपने आने की संभावना बढ़ जाती है।

3. खास नुस्खा

  • जीरा, धनिया, मेथी और अजवाइन – सबको एक एक चम्मच पानी में रात भर भिगो दें।
  • सुबह खाली पेट ये पानी पिएँ।
  • 11 दिन तक ऐसा करने से नींद और पाचन दोनों अच्छे हो जायेगा और आपकी नींद भी ख़राब नहीं होगी।

4. नींद को बेहतर बनाइए

  • रोज़ाना 6 या 8 घंटे सोने की कोशिश करें।
  • सोने से पहले मोबाइल या टीवी कम देखें।
  • दिमाग शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएँ?

  • विटामिन C वाले फल खाएँ (संतरा, आंवला)।
  • गिलोय, अश्वगंधा और एलोवेरा का जूस लें जिससे आपकी इम्युनिटी बहुत तेजी से बढ़ेगी।
  • बादाम रोगन दूध में डालकर पीना या नाक में लगाना भी मददगार है।
  • पर्याप्त नींद लेना सबसे ज़रूरी है।

निष्कर्ष

डरावने सपने सिर्फ़ मज़ाक नहीं हैं। ये हमारी सेहत से जुड़े चेतावनी संकेत हो सकते हैं।
इसलिए हेल्दी खाना खाएँ, रोज़ाना योग करें, तनाव कम करें और अच्छी नींद लें। ताकि आपको कोई डरावने सपने न आये
तभी सपनों से डर नहीं लगेगा और ज़िंदगी भी खुशहाल रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *