माता काली कौन हैं?
मां काली को हम शक्ति की देवी मानते हैं। वह बुराई को खत्म करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। उनके बारे में कहते हैं कि वह अंधेरे में भी रास्ता दिखाती हैं और डर को दूर करती हैं। आज हम जानेगे काली चालीसा के फायदे।
काली चालीसा क्या है?
काली चालीसा एक 40 पंक्तियों वाला भक्ति गीत है, जिसमें मां काली की महिमा और शक्ति का वर्णन है। इसे पढ़ने से मन को शांति, शरीर को ऊर्जा और परिवार को सुख शांति मिलती है इस लिए ये बहुत ही अछि चीज़ है।
शनिवार को क्यों पढ़ते हैं?
शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन मां काली की पूजा करने से बुरी नजर, डर, और परेशानियों से राहत मिलती है।
मां काली को दीपक जलाकर चालीसा पढ़ना बहुत शुभ माना गया है इस लिए ये शनिवार को पढ़ना बहुत जायदा फायदेमंद है।
फायदे क्या क्या हैं पढ़ने के?
1. बुरी नजर से बचाव
जब कोई जलन या ईर्ष्या करता है, तो उससे नजर दोष हो सकता है। काली चालीसा पढ़ने से यह बुरी नजर दूर हो जाती है और आपकी रक्षा करती है।
2. नकारात्मक ऊर्जा हटती है
अगर घर में बिना बात के लड़ाई, उदासी या डर बना रहता है, तो मां काली की चालीसा पढ़ने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और खुसिया बानी रहती है।
3. मन को शांति मिलती है
चालीसा पढ़ने से मन शांत, और आत्मा को शक्ति मिलती है।
4. पैसों की तंगी भी दूर होती है
मान्यता है कि शनिवार को पढ़ने से आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
कैसे करें काली चालीसा का पाठ?
दिन – शनिवार
समय – सुबह या शाम
सबसे पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
मां काली की तस्वीर या मूर्ति के सामने लाल या काले आसन पर बैठें।
सरसों के तेल का दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
फल या मिठाई का भोग लगाएं।
फिर श्रद्धा से काली चालीसा पढ़ें।
अंत में अपनी मन की इच्छा मां से कहें हो सकता है आपकी भक्ति से माँ का मन भी प्रसन्न हो जाये और माँ आपकी मनोकामना पूरी कर दे
-
शनिवार को काली चालीसा पढ़ने से क्या होता है
-
।
आस्था में है शक्ति!
यह सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं होती, यह विश्वास और भक्ति का मार्ग है। अगर आप सच्चे मन से मां काली को याद करेंगे, तो डर, दुख और संकट धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
याद रखें:
चालीसा पाठ करते समय मन एकाग्र रखें।
नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
दूसरों का भला सोचें, तभी सच्चा फल मिलेगा।
अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
जय मां काली!