आरती कैसे करें? जानिए भगवान को खुश करने का सही तरीका!

क्या आप जानते हैं कि पूजा के बाद जो दीया घुमाया जाता है, उसे आरती कहते हैं?
आज हम जानेंगे कि भगवान की आरती कैसे करनी चाहिए और उसमें किन और क्या क्या बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

आरती क्या होती है?

जब हम भगवान की पूजा करते हैं, तो अंत में एक थाली में दीपक जलाकर भगवान के सामने घुमाते हैं।
इसे ही आरती कहते हैं।
आरती से भगवान बहुत खुश होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं इससे ही आरती कहते है।

आरती की शुरुआत कहां से करें?

आरती शुरू करते समय थाली को पहले भगवान के चरणों (पैरों) के पास घुमाना चाहिए।

  • चरणों पर 4 बार थाली घुमाएं।
  • इसका मतलब होता है कि हम भगवान के चरणों में अपना दिल और मन अर्पित कर रहे हैं।

नाभि और मुख की आरती कैसे करें?

अब थाली को भगवान की नाभि (पेट के बीच) पर 2 बार घुमाएं।
ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि भगवान विष्णु की नाभि से ब्रह्मा जी पैदा हुए थे इस लिए पेट के बिच में दो बार घुमाए।
फिर थाली को ऊपर उठाकर भगवान के चेहरे (मुख) के सामने 1 बार घुमाएं और उन्हें नमन करें।

पूरे शरीर की आरती कैसे करें?

अब थाली को भगवान के पूरे शरीर पर 7 बार घुमाएं।

कुल मिलाकर आरती में थाली 14 बार घुमानी चाहिए:

  • 4 बार चरणों पर
  • 2 बार नाभि पर
  • 1 बार मुख पर
  • 7 बार पूरे शरीर पर

यह 14 बार घुमाना इसलिए माना जाता है क्योंकि यह 14 लोकों (दुनिया) तक भगवान की भक्ति पहुंचाता है।

आरती करते समय क्या ध्यान रखें?

आरती करते समय कुछ बातें हमेशा याद रखनी चाहिए:

  1. आरती हमेशा खड़े होकर करें
  2. भगवान के सामने थोड़ा झुकें और आदर से आरती करें
  3. आरती की थाली धातु की होनी चाहिए – जैसे तांबा, पीतल या चांदी की थाली
  4. थाली में रखें ये चीजें:
    • दीपक
    • फूल
    • अगरबत्ती
    • चावल और कुमकुम
    • गंगाजल
    • भगवान का पसंदीदा भोग होना चाहिए यह चीज़े बहुत आवश्यक है

आरती क्यों जरूरी है?

आरती से भगवान को प्रेम और भक्ति मिलती है।
जहां हर दिन पूजा और आरती होती है, वहां खुशियाँ, शांति और समृद्धि आती है और आपकी मनोकामना भी पूरी होती है।
भगवान भी ऐसे घरों में रहना पसंद करते हैं जहां उनके साथ प्यार और श्रद्धा से पूजा होती है।

निष्कर्ष

तो प्यारे बच्चों, अगली बार जब आप मम्मी-पापा के साथ पूजा करें, तो आरती को भूलिएगा नहीं।
ध्यान रखें कि थाली कैसे घुमानी है और कैसे भगवान को सच्चे मन से खुश करना है।
सही तरीके से की गई आरती से भगवान हमेशा आपके साथ रहेंगे और हर काम में आपकी मदद करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *