नमस्ते प्यारे दोस्तों!
आज हम आपको अजा एकादशी एक बहुत खास व्रत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है अजा एकादशी। ये व्रत भगवान विष्णु जी को खुश करने के लिए किया जाता है। अगर आप या आपके घरवाले इस दिन सच्चे दिल से पूजा करें, तो भगवान आपकी सारी परेशानियाँ दूर कर सकते हैं और खुशियाँ ही खुशियाँ देंगे।
अजा एकादशी कब है?
इस साल अजा एकादशी 19 अगस्त 2025 (मंगलवार) को पढ़ रही है।
पंचांग के अनुसार, एकादशी की तिथि 18 अगस्त को शाम 5:22 बजे शुरू होगी और 19 अगस्त को दोपहर 3:32 बजे खत्म होजायेगी।
इसलिए व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
एकादशी व्रत क्यों रखा जाता है?
- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए
- पापों से छुटकारा पाने के लिए
- घर में सुख शांति और धन आने के लिए
- मन की सारी इच्छाएं पूरी करने के लिए
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से सात जन्मों तक के पाप खत्म हो जाते हैं।
पुरानी और ऐतिहासिक कहानी क्या कहती है?
बहुत समय पहले राजा नहुष, राजा अंबरीष और राजा गाधि ने एकादशी का व्रत किया था।
उनके जीवन में बहुत खुशियाँ आईं और उन्हें राजसी ऐश्वर्य मिला।
यह बात भगवान शिव ने नारद मुनि को खुद ही बताई थी।
अजा एकादशी व्रत के अद्भुत फायदे
1. धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है
जो भी इस व्रत को करता है, उसके घर में धन धान्य बढ़ता है और कभी कोई कमी नहीं रहती।
2. परिवार में सुख और शांति
घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहता है।
3. भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि
भगवान में आस्था और भक्ति और मजबूत होती है।
4. पितरों का आशीर्वाद
इस व्रत से पितरों (पूर्वजों) की आत्मा को शांति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं।
5. सभी कष्टों का अंत हो जाता है
अगर कोई दुख या समस्या है, तो भगवान विष्णु की कृपा से वह खत्म हो सकती है।
व्रत कैसे करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
- साफ कपड़े पहनें और
- भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं
- तुलसी, फूल और पंचामृत से पूजा करें
- दिनभर फलाहार करें (फल या दूध)
- रात को भगवान का भजन सुनें या कहानियाँ पढ़ें
- अगले दिन व्रत अपना व्रत खोले
ध्यान रखने वाली बातें
- इस दिन चावल और लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए।
- मन और शरीर दोनों से शुद्ध रहना चाहिए।
- पूजा करते समय भगवान विष्णु के नाम का जाप करें – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय“
निष्कर्ष
अजा एकादशी एक ऐसा व्रत है जो भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।
अगर आप इस दिन सच्चे मन से पूजा करते हैं, तो भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।
तो तैयार हो जाइए 19 अगस्त को भगवान विष्णु की भक्ति में लीन होने के लिए और हो सकता है भगवन आपकी मनोकामना भी पूरी करें!