आज का राशिफल 12 अगस्त 2025: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए मंगलकारी दिन, केंद्र योग का लाभ मिलेगा

12 अगस्त, मंगलवार का दिन वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि से आगे बढ़कर मीन राशि में होगा। इस दौरान पूर्वाभाद्रपद के बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा और मंगल के बीच बनने वाला समसप्तक योग तथा गुरु और चंद्रमा के बीच बनने वाला केंद्र योग आज के दिन को विशेष बना रहा है। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा—

मेष राशिखर्च और सेहत पर ध्यान दें
द्वादश भाव में चंद्रमा और छठे भाव में मंगल का होना आपके लिए अनुकूल नहीं है। पित्त या पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान में सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा। काम का दबाव ज्यादा होगा, लेकिन अतिउत्साह में कोई कदम न उठाएं। रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यफल – 81% | उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिसरकारी कार्यों में सफलता
वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। धन संचय में सफलता मिलेगी और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा, लव लाइफ बेहतर रहेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें।
भाग्यफल – 85% | उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिआर्थिक प्रबंधन में सफलता
काम में बड़ी सफलता मिलेगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रॉपर्टी डील फायदेमंद होगी और कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। वाद-विवाद में भी जीत मिलेगी।
भाग्यफल – 88% | उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

कर्क राशिनए अवसर मिलेंगे
नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। शेयर बाजार से लाभ और बिजनेस में कमाई के मौके मिलेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यफल – 87% | उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।

सिंह राशिभावनाओं पर नियंत्रण रखें
भावुकता और जल्दबाजी में निर्णय से नुकसान संभव है। परिवार संग समय अच्छा बीतेगा, लेकिन काम में तनाव रहेगा। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें, चोट लगने की आशंका है।
भाग्यफल – 83% | उपाय: गणेशजी की पूजा करें और दूर्वा-सिंदूर अर्पित करें।

कन्या राशिखर्च बढ़ सकते हैं
निजी और पेशेवर जीवन में उलझनें रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्च से बचें। निवेश में जल्दबाजी न करें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ में मतभेद संभव है।
भाग्यफल – 79% | उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

तुला राशिबिजनेस में बढ़त का मौका
करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। छात्रों को शिक्षा में सफलता, संतान से सुख और प्रेम जीवन में रोमांस के योग हैं।
भाग्यफल – 87% | उपाय: शिवजी का ध्यान-पूजन करें।

वृश्चिक राशिविरोधियों से सावधान रहें
कम प्रयास में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं और पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी बदलने के इच्छुक को सफलता मिल सकती है।
भाग्यफल – 84% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशिअप्रत्याशित खर्च संभव
नया काम शुरू करने की बजाय पुराने कार्य निपटाएं। व्यस्तता से थकान महसूस होगी। कारोबार में कमाई होगी, लेकिन कुछ अचानक खर्च सामने आएंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्यफल – 87% | उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग और सिंदूर अर्पित करें।

मकर राशिअधूरी इच्छाएं पूरी होंगी
कुछ ऐसा हासिल होगा जिससे मन प्रसन्न होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में तालमेल रहेगा और तनाव दूर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यफल – 89% | उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशिवाणी पर संयम जरूरी
क्रोध या आवेश में कुछ भी कहने से बचें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करनी होगी। तकनीकी कार्य और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
भाग्यफल – 81% | उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मीन राशिकार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा
कामकाज में सफलता और चुनौतियों को पार करने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार और दोस्तों का समर्थन मिलेगा। नए और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे, लेकिन पिता की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्यफल – 88% | उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *