जन्माष्टमी पर करें तुलसी के ये आसान उपाय

लड्डू गोपाल को करें खुश, पूरी होगी आपकी हर मनोकामना!

जन्माष्टमी एक बहुत ही खास त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। वह भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। यह त्योहार भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन लोग व्रत रखते हैं, लड्डू गोपाल को नहलाते हैं, उन्हें नए कपड़े पहनाते हैं और झूला झुलाते हैं। घरों में झांकियां लगती हैं और मंदिरों में लड्डू गोपाल जी की खास पूजा होती है।

कब है जन्माष्टमी 2025 में?

इस बार जन्माष्टमी 15 अगस्त 2025 की रात से शुरू होकर 16 अगस्त 2025 की रात तक चलेगी।

  • 15 अगस्त: गृहस्थ लोग यानी घर में पूजा करने वाले जन्माष्टमी मनाएंगे।
  • 16 अगस्त: वैष्णव लोग यानी साधु संत व मंदिरों में पूजा करने वाले जन्माष्टमी मनाएंगे।

तुलसी के चमत्कारी उपाय

तुलसी एक पवित्र पौधा होता है। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी का पौधा बहुत प्रिय है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर तुलसी से जुड़े कुछ आसान और चमत्कारी उपाय:

1. लाल चुनरी चढ़ाएं

अगर पढ़ाई या काम में तरक्की नहीं मिल रही है, तो तुलसी के पौधे पर माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करें। कहते है इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

2. तुलसी के आगे दीपक जलाएं

जन्माष्टमी की रात तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं और 11 बार उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है ऐसा कहा जाता है।

3. तुलसी का पौधा लगाएं

अगर शादी में दिक्कतें आ रही हैं या वैवाहिक जीवन में परेशानी है, तो इस दिन तुलसी का पौधा घर में लगाएं। यह उपाय मन जाता हैं घर की खुशहाली बढ़ाता है।

4. माखन और तुलसी का भोग

जब आप लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाएं, तो उसमें तुलसी के पत्ते ज़रूर डालें। इससे घर में धन और बरकत बनी रहती है और सुख सम्पति की भी प्राप्ति होती हैं।

आशीर्वाद मिलेगा साल भर

अगर आप जन्माष्टमी पर ये छोटे छोटे उपाय करते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपका घर हमेशा खुशहाल रहेगा और आपकी मन की बात पूरी होगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *