फिटकरी के आसान उपाय: घर लाएं शांति और बरकत

फिटकरी क्या होती है?

फिटकरी एक सफेद रंग का पत्थर जैसा होता है, जिसे अक्सर चोट पर लगाने या पानी साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी से हम अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर कर सकते हैं फिटकरी के आसान उपाय करके।

1. घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने का उपाय ( पहला उपाय )

अगर घर में झगड़ा, तनाव या लड़ाई का माहौल बना रहता है, तो थोड़ा सा फिटकरी पानी में मिलाकर पोछा लगाएं।
ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

2. व्यापार में तरक्की के लिए उपाय ( दूसरा उपाय )

अगर आपकी दुकान में ग्राहक कम आ रहे हैं या व्यापार अच्छा नहीं चल रहा, तो
एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर दुकान के दरवाजे पर टांग दें।
इससे बुरी नजर हटती है और व्यापार में वापिस से बरकत आती है।

3. बच्चों के डरावने सपनों से छुटकारा ( तीसरा उपाय )

अगर बच्चे रात को डरकर उठ जाते हैं या उन्हें बुरे सपने आते हैं, तो
मंगलवार या शनिवार को सोते समय उनके पास 50 ग्राम फिटकरी रख दें।
इससे उन्हें डर नहीं लगेगा और नींद भी अच्छी आएगी क्युकी इससे सारी ऊपरी चीज़े और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है

4. पति पत्नी के झगड़ों से बचने का उपाय ( चौथा उपाय )

अगर घर में माता पिता के बीच झगड़े होते हैं, तो
फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर बिस्तर के नीचे रखें।
इससे आपसी प्यार बढ़ता है और मन शांत रहता है और घर में सुख बना रहता हैं।

5. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उपाय ( पांचवा उपाय )

अगर परिवार पर ज्यादा कर्ज है और पैसे की परेशानी है, तो
बुधवार को एक फिटकरी पर सिंदूर लगाकर पान के पत्ते में लपेटें।
फिर उसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें।
माना जाता है कि ऐसा करने से धीरे धीरे कर्ज से राहत मिलती है और वापिस से धन की प्राप्ति चालू होती है।

नोट:ये उपाय आस्था पर आधारित हैं। कोई भी उपाय करते समय भगवान का नाम लेना और अच्छा सोच रखना ज़रूरी होता है।

फिटकरी के यह छोटे छोटे उपाय आपके घर में खुशियाँ और बरकत ला सकते हैं और अपनी परेशानियों को दूर क्र सकते हैं।
आज़माइए और बदलाव को महसूस कीजिये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *