वास्तु टिप्स – घर को बुरी नजर से बचाने के आसान उपाय

जानें कैसे आएगी सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा आपके पास 

क्यों जरूरी है वास्तु उपाय?

हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा शांति, प्यार और खुशियों से भरा रहे।
लेकिन कभी कभी सब कुछ सही होते हुए भी घर में भारीपन महसूस होता है, मन बेचैन हो जाता है या झगड़े होने लगते हैं।
ऐसे में लोग मानते हैं कि घर पर बुरी नजर लग गई है।
वास्तु शास्त्र में बुरी नजर से बचने और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के कई आसान उपाय बताए गए हैं।

1. मुख्य दरवाजे को बनाएं शुभ

घर का मुख्य दरवाजा घर में ऊर्जा आने जाने का सबसे खास रास्ता है।

  • दरवाजे पर स्वस्तिक, ओम या शुभ लाभ का चिन्ह बनाये या लगाए।
  • अगर धार्मिक प्रतीक नहीं लगाना चाहते, तो दरवाजे के पास एक कटोरी में फिटकरी रखें यह बहुत जरुरी है।
  • फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है, इसलिए इसे हर हफ्ते बदलते रहे।

2. दक्षिण पूर्व दिशा में जलाएं दीपक

वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा को शक्ति की दिशा माना जाता है।

  • यहां पीतल के दीपक में अखंड ज्योत जलाएं।
  • चंदन की लकड़ी की चौकी पर तांबे का स्वस्तिक रखें।
    यह घर में शांति और सकारात्मकता के संकेत को और बढ़ावा देता है।

3. ईशान कोण को रखें साफ

उत्तर पूर्व दिशा (ईशान कोण) को देवताओं का स्थान माना गया है।

  • इस जगह को हमेशा साफ सुथरा और खाली रखने चाहिए।
  • यहां भारी सामान या बेकार चीजें न रखें, वरना शुभ ऊर्जा आपके घर में आने से रुक सकती है।

4. धूप और सुगंध से करें घर में शुद्धिकरण

घर का माहौल पवित्र और ताजगी से भरा रखने के लिए धूप और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करें यह बहुत फायदेमंद होता है।

  • दक्षिण पूर्व दिशा में कपूर या सफेद चंदन जलाएं।
  • दक्षिण पश्चिम दिशा में लोबान या देवदार की सुगंध फैलाएं ये सब करके आपके घर में शुद्धि हो जाएगी।

5. तुलसी का पौधा लगाएं

तुलसी को बहुत शुभ माना जाता है।

  • इसे घर के पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में रखें।
  • तुलसी हवा को शुद्ध करती है और माहौल को रोगों से मुक्त रखती है।

6. शुभ तस्वीरें और प्रतीक लगाएं

  • अपने घर की दक्षिण दिशा में भगवान हनुमान की तस्वीर लगाएं – इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • और अपने घर की उत्तर पूर्व में मोर की पेंटिंग या भगवान गणेश की तस्वीर लगाएं इससे नजर दोष नहीं लगता।

नोट: ये उपाय आसान हैं और किसी भी दिन शुरू किए जा सकते हैं।
अगर इन्हें नियमित रूप से अपनाया जाए, तो घर में सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *