क्या है ज्योतिष विद्या?

क्या है ज्योतिष विद्या?

ज्योतिष विद्या को ज्योतिष शास्त्र या ज्योतिष विज्ञान भी कहते हैं।
यह बहुत पुरानी विद्या है। इसकी चर्चा वेदों में भी की गई है।
ज्योतिष को अंग्रेजी में Astrology कहा जाता हैं।

पहले लोग आकाश में तारों और ग्रहो का ज्ञान रखते थे और उन्हें ध्यान से देखा करते थे।
वे उनकी चाल और बदलाव को समझते थे।
धीरे धीरे लोगों ने देखा कि ग्रह नक्षत्र की चाल से जीवन की घटनाएं जुड़ी होती हैं।
यही विद्या ज्योतिष विद्या कहलाई जाती है

वेदों में कहा गया है
ज्योतिषां सूर्यादि ग्रहाणां बोधकं शास्त्रम्”
मतलब ग्रहों, नक्षत्रों और समय का ज्ञान देने वाला विज्ञान ही ज्योतिष विधा अच्छे से समझ आती है।

ज्योतिष विद्या का उद्देश्य

भारत में ज्योतिष बहुत पुराना मना जाता है, लगभग 8,000 साल पुराना
विद्वानों का मानना है कि यह भारत में ही इसकी शुरुआत हुई थी।

ज्योतिष का काम आपका पूरा भविष्य बताना नहीं होता है।
यह सिर्फ यह अंदाजा देता है कि भविष्य में क्या क्या आपके साथ हो सकता है।
ताकि आप सही समय पर सही काम कर सकें और अच्छा परिणाम भी पा सकें कुछ गलत न हो।

आज भी लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिष के उपाय अपनाते हैं।

ज्योतिष की सच्चाई और गलतफहमियां

आजकल कुछ लोग ज्योतिष विद्या का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
वे बढ़ा चढ़ाकर बातें कहते हैं और गलत दावे करते हैं।
जिससे लोगो का भरोसा करना थोड़ा कम हो गया है।

कितना कारगर है ज्योतिष उपाय?

कई लोग ज्योतिष पर पूरा भरोसा करते हैं।
वे अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय और टोटके करते हैं।

अगर उपाय सही तरीके और विधि से किए जाएं तो आपको भी बहुत फायदा हो सकता है।
इनसे शारीरिक, मानसिक या आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं।

हर कोई चाहता है कि उसके पास धन, सुख और सुविधा हो।
इसके लिए कई लोग प्राचीन और सिद्ध उपायों का सहारा भी लेते हैं।
ये उपाय खुशहाल और अच्छा जीवन देने में बहुत मदद भी करते हैं।

ज्योतिष विद्या सीखने और जानने के फायदे

आजकल ज्योतिष में लोगों की रुचि बढ़ रही है।
ज्योतिष में 3 प्रकार होते हैं

  • रत्न ज्योतिष
  • ग्रह ज्योतिष
  • अंक ज्योतिष

जो लोग बिल्कुल नए हैं, वे भी घर बैठे इसे सीख सकते हैं।
इसे सीखकर आप अपने और दूसरों के जीवन में अच्छी और सही सलाह भी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *