जोड़ यानी दो हड्डियों को जोड़ने वाली जगह। जब ये दर्द करने लगते हैं, तभी हमें इनका ध्यान आता है। लेकिन अगर हम पहले से ध्यान रखें, तो दर्द और तकलीफ से बच सकते हैं।
आइए सीखें 7 आसान टिप्स:
1. मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
जोड़ों के आसपास की मांसपेशियाँ मजबूत रहेंगी, तो जोड़ों को सहारा मिलेगा।
- कूल्हों के लिए: टांगों, पेट और पीठ की मांसपेशियाँ मजबूत करें
- घुटनों के लिए: जांघों और पिंडलियों की कसरत करें
कुछ कसरतें कुर्सी पर बैठकर या चटाई पर लेटकर भी किया जा सकती हैं।
कसरत करने से पहले किसी एक्सरसाइज़ ट्रेनर या फिजिकल थेरेपिस्ट से सलाह लें।
2. शरीर को लचीला (फ्लेक्सिबल) बनाएं
मजबूती के साथ साथ शरीर में लचक भी जरूरी है।
- एक्टिविटी के बाद आराम जरूर करें
- हल्का स्ट्रेचिंग करें, ताकि हाथ पैर सही से मुड़ सकें
- ज्यादा मेहनत न करें, शरीर को समय दें ताकि आपका भी शरीर लचीला बन सके
3. अच्छे और मजबूत जूते पहनें
अच्छे जूते:
- आपके पैर और जोड़ों को सपोर्ट देते हैं
- गिरने से भी बचाते हैं
- संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं
4. सही पोस्चर और कंधों की देखभाल करें
हमारे शरीर की सीधी स्थिति (posture) बहुत जरूरी है।
- पेट, पीठ और कंधों की मांसपेशियाँ मजबूत रखें
- “रोटेटर कफ“ नाम की कंधे की मांसपेशी को भी मज़बूत करें
- प्लैंक जैसी एक्सरसाइज़ करें, लेकिन धीरे धीरे और सही तरीके से
5. लंबे समय तक बैठना टालें
- ज़्यादा देर तक बैठे रहना जोड़ों के लिए अच्छा नहीं है
- योग और ताई ची जैसी एक्सरसाइज़ में संतुलन और ताकत दोनों मिलते हैं
- ऐसी क्लासेस ऑनलाइन या आस पास की फिटनेस जगहों पर मिल सकती हैं
6. सही कसरत के लिए किसी एक्सपर्ट से मदद लें
अगर आप नई शुरुआत कर रहे हैं:
- एक पर्सनल ट्रेनर या एक्सरसाइज़ विशेषज्ञ से मिलें
- वो आपकी ताकत और कमज़ोरियों को देखकर सही एक्सरसाइज़ बताएंगे
- सही तरीका सिखाकर चोट लगने से बचा सकते हैं
7. दर्द और थकान में फर्क समझें
- अगर शरीर में हल्का दर्द या थकावट हो, तो यह मांसपेशियों की थकान हो सकती है
- लेकिन अगर जोड़ में तेज़ दर्द हो और आराम के बाद भी ना ठीक हो, तो डॉक्टर से मिलकर उनसे बात करे
- कभी कभी दवा से आराम मिल सकता है, लेकिन ज़रूरी हो तो चेकअप ज़रूर कराएं
याद रखें:
जोड़ों का ख्याल रखना मतलब भविष्य में दर्द से बचाव करना।
थोड़ी एक्सरसाइज, सही आराम, और सही जानकारी आपको लंबे समय तक दर्द से छुटकारा और एक्टिव बनाए रख सकती है।