सारांश:
अंक ज्योतिष के अनुसार, जैसे साल 2024 में अंक 8 और शनि ग्रह का प्रभाव रहा, वैसे ही 2025 में अंक 9 और मंगल ग्रह की ऊर्जा असर डालने वाली हैं।
ये साल मेहनत, हिम्मत और नए अनुभवों से भरा रहने वाला हैं। कुछ लोगों के लिए चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन जिनका आत्मविश्वास मजबूत होगा, उन्हें सफलता भी जरूर मिलेगी। साथ ही, कुछ राशियों की मुस्किले शुरू होगी तो कुछ को इससे राहत मिलेगी।
कैसे पता करें किसी साल का मूलांक?
अंक ज्योतिष में किसी भी साल का मूलांक जानने के लिए उस साल के सभी अंकों को जोड़ते हैं।
जैसे:
2025 = 2 + 0 + 2 + 5 = 9
इस तरह, साल 2025 का मूलांक है 9।
क्या होता है मूलांक 9?
अंक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है।
मंगल को साहस, ऊर्जा, जोश, नेतृत्व और संघर्ष का प्रतीक माना गया है।
इस साल जिन लोगों के जीवन में मंगल ग्रह की ऊर्जा सकारात्मक होगी, वे नई जिम्मेदारियाँ उठाएंगे, जोश से भरे रहेंगे और अपने आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त करेंगे।
अपना मूलांक कैसे जानें?
अगर आप 1 से 31 तारीख के बीच किसी भी दिन जन्मे हैं, तो अपने जन्म की तारीख के अंकों को जोड़िए।
जैसे –
अगर आपका जन्म 17 तारीख को हुआ है तो:
1 + 7 = 8, तो आपका मूलांक 8 है।
मूलांक 1 से 9 तक के लिए साल 2025 की झलक जानिए
इस साल हर मूलांक पर मंगल ग्रह की ऊर्जा का अलग असर होगा।
मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोग कैसे अनुभव करेंगे 2025 को?
- किसे मिलेंगी नई जिम्मेदारियाँ?
- किसके करियर और रिश्तों में आएगा बदलाव?
- किसे मेहनत के अच्छे फल मिलेंगे।