नाम से जानें आपकी राशि! ये रहे आसान तरीके

जब भी किसी का जन्म होता है, तो सबसे पहले उसके नाम का चयन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, नाम चंद्र राशि के आधार पर तय किया जाता है, और इसीलिए नामकरण करते समय बच्चे की राशि के देहते हुए उसके नाम का पहला अक्षर चुना जाता है।

यह नाम जीवनभर उस व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को प्रभावित करता है।

कैसे तय होती है राशिया

ज्योतिष के मुताबिक, नाम, जन्म तारीख और समय के आधार पर व्यक्ति की राशि निश्चित होती है। फिर उस राशि का स्वामी ग्रह व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ फलों का निर्धारण करता है।

उदाहरण: यदि किसी व्यक्ति की राशि “सिंह” है, तो उसके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। यह सब ग्रेहो के हिसाब से होता हैं।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का प्रतीक माना गया है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति आत्मविश्वास, करियर और सफलता के संकेत देती है। इसलिए राशि का सही ज्ञान होना भी बेहद जरूरी होता है।

अगर आपको अपनी राशि नहीं पता तो क्या करें?

अगर आप अपनी राशि नहीं जानते हैं, तो अपने नाम के पहले अक्षर से भी आप अपनी राशि का पता लगा सकते हैं।

पहले अक्षर से जानें आपकी राशि:

 अक्षर आपकी राशि
अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले मेष राशि
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो वृषभ राशि
के, को, क, घ, छ, ह, ड मिथुन राशि
ह, हे, हो, डा, ही, डो कर्क राशि
म, मे, मी, टे, टा, टी सिंह राशि
प, ष, ण, पे, पो, प कन्या राशि
रे, रो, रा, ता, ते, तू तुला राशि
लो, ने, नी, नू, या, यी वृश्चिक राशि
धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा धनु राशि
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो मकर राशि
गे, गो, सा, सू, से, सो, द कुंभ राशि
दी, चा, ची, झ, दो, दू मीन राशि

12 राशियों के स्वामी ग्रह कौन कौन होते हैं।                                                             

राशि स्वामी ग्रह
मेष मंगल ग्रह
वृषभ शुक्र ग्रह
मिथुन बुध ग्रह
कर्क चंद्रमा ग्रह
सिंह सूर्य ग्रह
कन्या बुध ग्रह
तुला शुक्र ग्रह
वृश्चिक मंगल ग्रह
धनु बृहस्पति ग्रह
मकर शनि ग्रह
कुंभ शनि ग्रह
मीन बृहस्पति ग्रह

नोट:

यह जानकारी प्राचीन ज्योतिष शास्त्र, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

जल्दी करें! अपनी राशि जानें और अपने भविष्य को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *