PM मोदी पहुंचे लंदन | ब्रिटिश PM कीर स्टारमर से होगी बड़ी बैठक

ब्रेकिंग अपडेट | 24 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मिलेंगे । यह मुलाकात चेकर्स में होगी, जो ब्रिटिश प्रधानमंत्री का सरकारी निवास है और लंदन से लगभग 50 किलोमीटर दुरी पर  स्थित है। इस बैठक में भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

✅दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना
✅ रक्षा, व्यापार और तकनीक पर समझौते
✅ ऐतिहासिक Free Trade Agreement पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार रात दो दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रक्षा, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है। इस यात्रा के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स आज दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में इस समझौते पर दस्तखत करेंगे।

तीन साल की बातचीत के बाद बने इस समझौते से भारत को बड़ी आर्थिक बढ़त मिलने की उम्मीद है। इससे भारतीय सामानों को ब्रिटिश बाजार में लगभग सभी सेक्टर्स में पूरी पहुंच मिलेगी और करीब 99% प्रोडक्ट्स पर टैक्स (टैरिफ) खत्म हो जाएगा।

जब पीएम मोदी अपने ठहरने की जगह पहुंचे, तो वहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके साथ हाथ मिलाया, फोटो खिंचवाई और भारत के अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक दलों ने संगीत प्रस्तुत किया। कुछ लोग, खासकर महिलाएं, प्रधानमंत्री को सामने देखकर भावुक हो गईं।

पीएम मोदी ने ‘Know India Program’ के विजेताओं से भी मुलाकात की। हर उम्र के लोगों में उन्हें देखने को लेकर काफी उत्साह था।

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश पीएम स्टारमर के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत होगी। इसका मकसद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना और नए अवसर पैदा करना है। FTA पर हस्ताक्षर से भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक संबंध और मज़बूत होंगे।

आज शाम पीएम मोदी ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से भी भेंट करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव रवाना होंगे। वह वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजु के न्योते पर जाएंगे। शनिवार को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ होंगे।

क्या मिलेगा भारत को?

99% भारतीय सामानों पर ब्रिटेन में टैक्स खत्म
व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार
लाखों नौकरियों के नए मौके

पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। मालदीव, भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति और ‘विजन महासागर (MAHASAGAR)’ का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *