एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक के 5 संकेत – ध्यान देना बहुत जरूरी!

आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए जिम जाते हैं, दौड़ते हैं, खेलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज करते समय अगर शरीर कुछ अजीब संकेत दे, तो वह हार्ट अटैक का संकेत दे सकता है?

अगर हम इन संकेतों को पहचान लें, तो एक बड़ा खतरा टल सकता है। चलिए, आपको बताते हैं कि वर्कआउट या खेलते समय हार्ट अटैक आने से पहले कौन कौन से लक्षण दिख सकते हैं।

1)चक्कर आना या सिर घूमना ये हर्ट अटैक के लक्षण है

अगर आप दौड़ते, कूदते या एक्सरसाइज करते समय अचानक चक्कर खाने लगें या सिर भारी महसूस हो, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है।

ऐसा तब होता है जब दिल तक ऑक्सीजन सही से नहीं पहुंचती, जिससे दिमाग को भी कम ब्लड मिलता है।

अगर ऐसा बार बार हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाइए क्योकि ये कोई बढ़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

2)सांस लेने में दिक्कत होना 

थोड़ा सांस फूलना तो चलता है, लेकिन अगर आप बिना ज़्यादा मेहनत किए भी बहुत ज्यादा हांफने लगें,
यह दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है।

जब दिल सही से काम नहीं करता, तो फेफड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिलती और सांस उखड़ने लगती है
और भारी भारी सांस आती है।

इसे हल्के में मत लीजिए।

3)अचानक थकान या कमजोरी महसूस होने लगना

एक्सरसाइज से थोड़ा थकना नॉर्मल है। लेकिन अगर आप थोड़ी ही देर में बहुत कमजोर महसूस करने लगें, या ऐसा लगे कि शरीर में बिलकुल भी ताकत नहीं बची, तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

इसका मतलब हो सकता है कि दिल ठीक से खून नहीं पंप कर पा रहा इसी वजह से यह दिकत होती है

4)एकदम से ठंडा और ज़्यादा पसीना आने लगना 

एक्सरसाइज में पसीना आना आम बात है। लेकिन अगर पसीना अचानक बहुत ज़्यादा आने लगे, या ठंडा ठंडा पसीना आए, तो यह चिंता की बात है हो सकती है।

ऐसा तब होता है जब शरीर बहुत ज्यादा तनाव में होता है और दिल बहुत मेहनत कर रहा होता है।

5)हाथ, गले या जबड़े में दर्द भी हार्ट अटैक हो सकता है

हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द। लेकिन कई बार यह दर्द:

  • बाएं हाथ में दर्द
  • गले में दर्द एकदम से
  • या जबड़े भी दर्द फैल सकता है।

अगर ऐसा हो, तो एक्सरसाइज रोक दीजिए और तुरंत किसी बड़े को बताइए या डॉक्टर से मिलिए।

इन लक्षणों को करें नजरअंदाज!

बहुत बार लोग सोचते हैं कि “थोड़ा थक गया हूँ”, “कोई बड़ी बात नहीं”, लेकिन यही छोटी सी गलती बड़ी बीमारी में बदल सकती है।

अगर शरीर कोई चेतावनी दे रहा है, तो उसे सुनिए। इग्नोर मत कीजिए।

स्मार्ट टिप्स:

  • एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से चेकअप कराएं
  • शरीर को वॉर्म अप करने का समय दें
  • अगर कोई लक्षण दिखे, तुरंत रुकें
  • रोज़ाना हेल्दी डाइट और भरपूर नींद लें जिससे आपको कोई भी तकलीफ ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *