मेष (Aries):
आपका ध्यान दूसरों की मदद पर रहेगा, लेकिन इससे आपका खुद का काम प्रभावित हो सकता है। करियर में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं और रिश्तों में तनाव का होना संभव है। पुराना उधार परेशानी पैदा कर सकता है।
वृषभ (Taurus):
काम या रोजगार में माहौल सहयोगात्मक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और परिवार में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
मिथुन (Gemini):
काम का दबाव बढ़ेगा और व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी से तकरार भी संभव है। धन का आगमन तो होगा, लेकिन खर्चे भी साथ बढ़ेंगे।
कर्क (Cancer):
धन लाभ के योग हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा लेकिन निर्णयों में भावनाओं को न आने दें।
सिंह (Leo):
काम में सफलता मिलेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है। निवेश सोच समझकर करें। पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है।
कन्या (Virgo):
रचनात्मक कामों में रुचि रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना हानि हो सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद भी हो सकते हैं।
तुला (Libra):
नई कमाई के स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होने की आशंका है।
वृश्चिक (Scorpio):
आय में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु (Sagittarius):
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। रिश्तों में मतभेद से बचें और धैर्य रखें।
मकर (Capricorn):
काम में सफलता और जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। प्रॉपर्टी से लाभ संभव है, लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius):
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। संपत्ति संबंधित मामलों में सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन (Pisces):
रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा और छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन मजबूत होगा मीन राशि वालो का।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी फैसले से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना जरुरी हैं।