सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह बात चल रही है की – “क्या Paytm बंद हो जाएगा?”
लोगों के फोन में एक नोटिफिकेशन आया, जिससे सभी घबरा गए। कई लोगों ने सोचा कि अब 31 अगस्त से Paytm UPI काम नहीं करेगा।
लेकिन अब खुद Paytm और इसके प्रमुख विजय शेखर शर्मा सामने आए हैं और उन्होंने साफ बताया है कि असलियत क्या है। आइए आसान भाषा में जानते हैं पूरा मामला और समझते है पूरी बात।
क्यों हुआ लोगों को डर?
गूगल प्ले ने अपने यूज़र्स को एक नोटिफिकेशन भेजा। उसमें लिखा था कि 31 अगस्त, 2025 से Paytm UPI (@paytm हैंडल) काम नहीं करेगा।
यह मैसेज देखकर लोगों ने मान लिया कि Paytm ऐप बंद होने वाला है।
सोशल मीडिया पर अफवाहें और फर्जी मैसेज भी वायरल होने लगे paytm को लेकर।
असल बदलाव क्या है?
Paytm ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ उन लोगों के लिए है जो बार बार होने वाले पेमेंट्स (Recurring Payments) करते हैं, जैसे:
YouTube Premium, Google One Storage किसी भी ऐप का सब्सक्रिप्शन साधारण यूज़र्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।
अगर आपके पास @paytm हैंडल वाला UPI ID है, तो आपको इसे बदलकर नया हैंडल सेलेक्ट करना होगा, जैसे:
@pthdfc, @ptaxis, @ptyes, @ptsbi
उदाहरण: अगर आपका UPI ID rakesh@paytm है, तो अब यह rakesh@pthdfc या rakesh@ptsbi हो सकता है (यह आपके बैंक पर निर्भर करेगा)।
जिनके पास @paytm हैंडल है, उन्हें क्या करना होगा?
अपने बैंक से जुड़े नए Paytm UPI ID पर स्विच करें।
चाहें तो Google Pay या PhonePe जैसे दूसरे UPI ऐप का इस्तेमाल करें।
बार-बार होने वाले पेमेंट्स के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कंपनी का आश्वासन
Paytm के प्रमुख विजय शेखर शर्मा ने कहा:
ग्राहकों का पैसों का लेन-देन पहले की तरह स्मूथ और सुरक्षित रहेगा।
य सिर्फ एक तकनीकी बदलाव है।
इस बदलाव को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की मंजूरी मिली है।
Paytm को अब TPAP (थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर) का दर्जा मिला है, इसी वजह से नए UPI हैंडल शुरू किए गए हैं।
गूगल प्ले का नोटिफिकेशन क्यों आया?
गूगल प्ले ने यह नोटिफिकेशन इसलिए भेजा था क्योंकि 31 अगस्त, 2025 तक UPI हैंडल अपडेट करने की डेडलाइन है।
1 सितंबर, 2025 से @paytm हैंडल गूगल प्ले पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
लेकिन अधूरी जानकारी की वजह से लोग डर गए। अब Paytm ने सब साफ कर दिया है कि ऐप बंद नहीं होगा।
निष्कर्ष
Paytm बंद नहीं हो रहा है।
सिर्फ उन लोगों को बदलाव करना होगा जो Recurring Payments यानी बार-बार होने वाले पेमेंट्स करते हैं।
साधारण यूज़र्स पहले की तरह Paytm UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो अब चिंता की कोई बात नहीं। Paytm पहले की तरह ही चलता रहेगा और आपका पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।