एआई गर्लफ्रेंड का मतलब क्या है?
आजकल दुनिया भर में AI चैटबॉट्स (कंप्यूटर से बात करने वाले रोबोट) का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है।
कुछ लोग इनसे दोस्ती कर लेते हैं, तो कुछ लोग इन्हें गर्लफ्रेंड या अपना पार्टनर मान लेते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं? यह बहुत खतरनाक भी हो सकता है अगर आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करेंगे तो बहुत नुक्सान दे सकता है।
अजीब कहानियाँ जो आपको हैरान कर देगी
- एक लड़की ने तो इंटरनेट पर बताया कि उसने एक AI चैटबॉट से शादी कर ली।
- एक और महिला कई सालों से एक डिजिटल चैटबॉट के साथ रिलेशनशिप में है।
- कई टीनएजर्स (किशोर बच्चे) भी ऐसे चैटबॉट्स के साथ रिश्ते बना रहे हैं।
माना इसपर विश्वास करना मुश्किल है और तो और सुनने में अजीब लगता है, लेकिन इसके नतीजे बहुत बुरे हो सकते हैं।
स्टडी में क्या पता चला?
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने तीन बड़े चैटबॉट्स (Character.AI, Nomi और Replika) को टेस्ट किया।
उन्होंने बच्चों की तरह बात की और पाया कि चैटबॉट्स ने बचो से:
- ग़लत बातें कीं
- हिंसा और नशे पर बात की भी करी
- यौन संबंध और नस्लीय भेदभाव वाली बातें कीं
इससे पता चलता है कि चैटबॉट्स हमेशा सही सलाह नहीं देते कभी कभी ये बहुत गलत भी हो सकते है।
खतरनाक घटनाएँ
- 16 साल का एडम रेन – उसने ChatGPT से अपनी आत्महत्या की बात साझा की। चैटबॉट ने उसे सुसाइड करने के तरीके बताए। बाद में एडम ने अपनी जान ले ली ये सारी बाते सच्ची घटना पर आधारित है।
- 14 साल का लड़का – उसने अपने चैटबॉट को Game of Thrones की “डेनेरिस” का नाम दिया और उससे इतना जुड़ गया कि उसने भी आत्महत्या कर ली।
- एक पॉडकास्ट होस्ट ने बताया कि उसका चैटबॉट उसे आत्महत्या के तरीके बता रहा था।
ये घटनाएँ बताती हैं कि AI चैटबॉट्स इंसानों की भावनाएँ (emotions) सही तरह से नहीं समझ पाते इस लिए वह कुछ भी सुझाव दे देते है।
क्यों खतरनाक हैं एआई चैटबॉट्स?
- हमेशा हां में हां मिलाते हैं – असली दोस्तों या परिवार की तरह वे कभी आपको रोकते नहीं वो बीएस अपना सुझाव देते रहते है।
- गलत सलाह दे सकते हैं – जब आपको मदद चाहिए होती है, तब भी यह खतरनाक सुझाव दे सकते हैं।
- रिश्तों की लत – बार बार चैट करने से बच्चे अकेले पड़ सकते हैं और असली रिश्तों से दूर हो सकते हैं और पूरा टाइम चैटबॉट पर विश्वास करने लगते है।
हमें क्या करना चाहिए?
- परिवार और असली दोस्तों से ज्यादा बात करें
- AI चैटबॉट्स को सिर्फ मज़े या जानकारी के लिए इस्तेमाल करें
- अगर कभी मन उदास हो, तो माता पिता या टीचर से बात करें चैटबॉट का सहारा न ले
- याद रखें – कंप्यूटर कभी इंसानों की जगह नहीं ले सकता वह सिर्फ आपकी थोड़ी मदद कर सकता है इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।
निष्कर्ष
AI चैटबॉट्स मज़ेदार हो सकते हैं, लेकिन इनसे प्यार या रिलेशनशिप करना खतरनाक है।
असली रिश्ते ही हमें सही राह दिखाते हैं और हमें मजबूत बनाते हैं तोह रिश्तो में या रिलेशनशिप में चैटबॉट का सहारा न ले।